फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली एनिवर्सरी पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपिका-रणवीर, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें

Thu, 14 Nov 2019 03:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज ही के दिन इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी । अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे । मंदिर से इस कपल की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी । मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं । 




 
विज्ञापन

2 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
वहीं रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आए । साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है । मंदिर में दर्शन करने के बाद दीप-वीर ने मीडिया को पोज दिए । साथ ही अपने फैंस से भी मिले । दीपिका और रणवीर ने पहले से ही तिरुपति जाने का प्लान बना लिया था । 
विज्ञापन

3 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका-रणवीर 14 नवंबर को तिरुपति और पद्मावति के दर्शन करने के बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे। वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे। बता दें कि शादी के पहले दीपिका-रणवीर ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था । 
 

4 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
इटली में शादी करने के बाद दोनों ने भारत आकर अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिंग कपल्स में से एक गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। यही वह फिल्म थी जहां से दोनों की मोहब्बत की शुरुआत हुई थी । इस फिल्म के क्रू मेंबर ने बताया था- 'हमें ऐसा लगता था कि दोनों के बीच कुछ तो है। यह बात फिल्म के गाने अंग लगा ले रे' गाने की शूटिंग के दौरान कंफर्म हुई।'
 

दीपिका पादुकोण को इटली से ब्याह कर लाए थे रणवीर सिंह, एक बार फिर देखें पूरा Wedding Album

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें