फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रणवीर और दीपिका में से कौन है ज्यादा अमीर, रॉयल शादी में खर्च कर डाले इतने करोड़ रुपए

Sun, 18 Nov 2018 12:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी और सिंधी तरीकों से शादी की और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए । दोनों की शादी की चंद तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं । 18 नवंबर को दीपिका और रणवीर इटली से मुंबई लौटे । यहां दोनों का फैंस और मीडिया ने भव्य स्वागत किया ।
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर एक जैसे कपड़े पहने थे । दीपिका मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने दिखीं । इस समय दोनों के सितारे बुलंदी पर है । दोनों के पास फिल्मों की कतार लगी हुई हैं। रणवीर एक फिल्म का 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं । वहीं दीपिका भी एक फिल्म करने के लिए 9 करोड़ रुपए फीस लेती हैं । 

विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
दोनों ने अपनी शादी पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं । आइए आपको बताते हैं कि शादी के बाद कुल मिलाकर दोनों की संपत्ति कितनी हो जाएगी । सबसे पहले बात करते हैं दीपिका की । दीपिका बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक हैं । संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावात में उन्होंने 12 करोड़ रुपए फीस ली थी । 

4 of 6
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका की फीस रणवीर और शाहिद कपूर से भी ज्यादा थी ।  फोर्ब्स ने साल 2017 में 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी । इसमें दीपिका पादुकोण 11वें नंबर पर थीं । उनकी कुल संपत्ति 59. 5 करोड़ बताई गई है । वहीं दीपिका ब्यूटी ब्रांड, गोआईबीबो, लॉरेल, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स जैसे  ब्रांड की एड करती हैं । 


 
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
इसके लिए दीपिका 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। बॉलीवुड में रणवीर सिंह फोर्ब्स 2017 के सबसे अमीर सेलिब्रिटिज के लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं । रणवीर सिंह की कुल संपत्ति 62.6 करोड़ रुपए है । रणवीर सिंह टूरिज्म, चिंग सीक्रेट, जैक एंड जोन्स, रूपा फ्रंटलाइन जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए ऐड करते हैं । अभी तक फोर्ब्स ने  ''सबसे अमीर सेलिब्रिटीज 2018'' की लिस्ट जारी नहीं की है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
ऐसे में साफ होता है कि कमाई के मामले में रणवीर-दीपिका से ज्यादा अमीर हैं। दोनों ने अपनी शादी पर कुल 17 करोड़ रुपए खर्च किए हैं । दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था । वहीं उनकी इंगेजमेंट रिंग 3 करोड़ रुपए की थी । साथ ही दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें