फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर ने रिसेप्शन के लिए बुक किया सबसे महंगा होटल, इतने में पड़ेगी खाने की एक प्लेट

Tue, 20 Nov 2018 04:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ranveer deepika
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शाही तरीके से शादी रचाई । शादी की कुछ तस्वीरें ही सामने आई हैं । शादी के बाद दीपिका और रणवीर 18 नवंबर को इटली से मुंबई लौट आए । अब दीपवीर अपने रिसेप्शन की तैयारी में जुट गए हैं । 20 नवंबर को सुबह दोनों बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए ।
विज्ञापन

2 of 6
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
21 नवंबर को बेंगलुरु के होटल 'द लीला' में एक शानदार पार्टी होगी । यह रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की तरफ से है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है। इस पार्टी के लिए ये स्टार कपल काफी मोटी रकम चुका रहा है । जान लें क्या है होटल की खासियत... 
विज्ञापन

3 of 6
deepika, ranveer - फोटो : social media
होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है। सिटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें थियेटर स्टाइल में 600, क्लालसरूम में 240, यू-शेप में 80, बोर्ड रूम में 80, सिट डाउन बुफे में 240, क्लस्टर स्टाइल में 200 की कैपेसिटी है।

4 of 6
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
ग्रैंड बॉलरूम के इस हॉल में कुल 800 लोग एक बार में आ सकते हैं। ग्रैंड बॉलरूम को डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों का प्रोग्राम हो तो 15 लाख रुपए में खर्च होंगे । ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।
विज्ञापन

5 of 6
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
खाने के मेन्यू को आप अपने हिसाब से चेंज करवा सकते हैं। पूरे दिन के लिए हॉल बुक करना है तो सुबह 7 से रात 11 बजे तक के लिए सामान्य तौर पर हॉल बुक होता है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
इसके अलावा दीपवीर ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो शादी, घर और दो रिसेप्शन पर दीपवीर ने 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं । अब फैंस की नजरें रिसेप्शन में दीपवीर की कॉस्ट्यूम पर है। शादी के बाद दोनों अभी तक एक जैसे कपड़ों में नजर आए हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें