फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं रणवीर-दीपिका के 2019 के सीक्रेट्स, न्यूयॉर्क में तकियों के जरिए बताए साल के ये खास प्लान

Wed, 02 Jan 2019 07:06 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
बीते साल 2018 में 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड का हिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं। शादी की खबरों से सुर्खियां बटोरने वाला ये नवविवाहित जोड़ा नये साल को भी अपने नाम करने करना चाहता है। गौतरलब है कि दीपिका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसपर रणवीर सिंह के कमेंट्स कर  खबर बनाने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh and deepika tt - फोटो : times now
सबसे पहले आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका अपने सारे जरूरी काम निपटाकर नये साल पर न्यूयॉर्क निकल गए थे। खबर है कि वह अपने हनीमून पर गए हैं। वहीं से दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ झलक रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
बता दें कि बीते साल कई टीवी और फिल्म इंडस्ट्री कपल ने शादी कर अपना घर बसा लिया था। ऐसे में उनके फैन्स को इंतजार था कि वह नये साल पर कोई खूबसूरत तस्वीर अपने पार्टनर के साथ शेयर करें। लेकिन रणवीर और दीपिका का नये साल का फैन्स के लिए ये तोहफा ही है। दीपिका द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों में एक पेड़ की फोटो है जिसपर रणवीर ने कमेंट्स कर लिखा है कि 'मेरा खुला जहां।'   

4 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
इसके बाद दीपिका ने साल 2019 की एक फोटो शेयर की है। ये फोटो फूलों से सजी हुई है जिसपर रणवीर ने 'येस्स्स्स' का कमेंट किया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि रणवीर ने कितने जोश और उल्लास में ये कमेंट किया है। इतना ही नहीं दीपिका ने कुछ तकियों के फोटो भी शेयर किए हैं जिन पर अद्वितीय (यूनिक्यू), सौहार्द (हॉर्मनी) और अच्छा बनना (वेल बींग) लिखा है। इस पर रणवीर ने सबसे अच्छा कमेंट किया है। उन्होंने इसपर लिखा ' ये नये साल के संकल्प: 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh - फोटो : social media
आखिर में आपको बता दें कि बीते साल 28 दिसंबर को रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में कामयाब साबित हुई है। फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह एक पुलिस के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बनाई है जिसमें सारा अली खान बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई हैं। फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो रोल करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें