दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीर आते ही आम हो या खास हर कोई इस न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। दीपवीर ने इटली के लेक कोमो में स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी रचाई थी जिसके बाद दोनों ने शादी की तस्वीर एक साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। दीपिका-रणवीर की शादी होते ही सोशल मीडिया पर इन दोनों के घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में घर को शानदार लाइट्स से सजाया गया है।