दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट में जैसे ही दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख की बात सामने आई तो मानो सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। इस खबर के वायरल होते ही यूजर्स तरह तरह के कमेंट करने लगे है और सबूत भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Tweet
इस बात का खुलासा एक वेब पोर्टल ने किया था जिस पर ज्यादातर यूजर्स ने खुशी जाहिर की तो वहीं कुछ यूजर्स ने शादी तय होने की खबरों पर सबूत की डिमांड करने लगे। कुछ यूजर्स ने कहा कि आखिर हमें कब तक इंतजार करना होगा तो किसी ने कहां कि बीते 5 सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
Deepika and Ranveer
जबकि कुछ यूजर्स ने लिखा कि रणवीर उनका है वह किसी का नहीं हो सकता। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर सिंह के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर महीने में 4 डेट फिक्स की हैं। हालांकि इस डेट पर रणवीर और दीपिका की रजामंदी बाकी है।
4 of 5
deepika padukone, ranveer singh
कहा जा रहा है कि न केवल तारीख बल्कि शादी का वेन्यू भी फाइनल कर दिया गया है। कुछ दिन पहले दीपिका अपनी बहन के साथ कोलकाता के ज्वैलरी शॉप में स्पॉट हुई थीं। तब से शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवार वाले मुंबई में ही शादी करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं।