फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की शादी से पहले देखें अंदर की 5 तस्वीरें, अंबानी के एंटीलिया को भी दे रहा टक्कर

Mon, 12 Nov 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika, ranveer - फोटो : self
बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस ग्रैंड वेडिंग पर ना केवल सेलिब्रिटीज बल्कि फैंस की भी निगाहें हैं। इसी बीच लगातार इटली से शादी के समारोह स्थल से तस्वीरें सामने आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए शादी की तैयारियों की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
Italy - फोटो : facebook
तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शाही शादी को सबसे अलग बनाना चाहते हैं। लेक कोमो के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Italy - फोटो : ani
शनिवार को इटली से पहली तस्वीर सामने आई। देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर के नीचे कैप्शन दिया गया है, दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियां। इस तस्वीर में सुनहरे रंग के स्टैंड दिखाई दे रहे हैं।

4 of 6
Italy - फोटो : ani
दूसरी तस्वीर में विला के पास झील दिख रहा है जो कि बेहद खूबसूरत है। बता देें कि दीपिका और रणवीर जिस जगह शादी कर रहे हैं वहां हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अपनी बिग बजट फिल्मों की शूटिंग के लिए आते रहते हैं। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये जगह कितनी खूबसूरत है जो कि मुकेश अंबानी के एंटीलिया को भी मात देता है।
विज्ञापन

5 of 6
Italy - फोटो : ani
लेक कोमो के विला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां हर छोटी सी छोटी चीज का ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली कोंकणी और दूसरी सिंधी रिवाज से। वहीं रिसेप्शन पार्टी भी दो बार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lake Como - फोटो : file photo
करीब एक हफ्ते के सेलिब्रेशन के बाद दोनों वापस 18 नवंबर को मुंबई पहुंचेंगे। 28 नवंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में रणवीर के माता-पिता की ओर से रिसेप्शन होगा। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के माता-पिता बेंगलुरु में रिसेप्शन देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें