फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणवीर-दीपिका, पैरेंट्स ने तय कर दी तारीख

Sat, 31 Mar 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़
पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही हैं। दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शादी मुंबई के किसी 5 स्टार होटल से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों के परिवार ने शादी की डेट भी फाइनल कर ली है। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर महीने में 4 डेट फिक्स की हैं। अभी इस डेट पर रणवीर और दीपिका की मुहर लगना बाकी है। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण
इसी के बाद दोनों का परिवार एक-दूसरे से मिला। तारीख के साथ वेन्यू भी तकरीबन फाइनल कर लिया गया है। शादी में करीबी दोस्त और कुछ ही रिश्तेदार शामिल होंगे। कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था।

4 of 5
दीपिका पादुकोण
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण
दोनों के पैरेंट्स शादी के बाद एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी के बारे में भी सोच रहे हैं। कहा जा रहा है कि बैक प्रॉब्लम की वजह से दीपिका ने 3-4 महीने की छुट्टी ले रखी है। लगता है बीमारी तो बस बहाना है। दीपिका ने शादी के लिए यह ब्रेक लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें