फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद दीपिका पादुकोण का खुलासा , बोलीं- 'रणवीर सिंह से खूब झगड़े हुए लेकिन...'

Sat, 29 Dec 2018 12:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की, फिर सिंधी रिवाज से शादी की। उसके बाद नवविवाहित जोड़ा बेंगलुरू और मुंबई में 3 रिसेप्शन दिए। बता दें कि शादी से पहले दीपवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
विज्ञापन

2 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दोनों के रिश्ते पर पहली बार मुहर लगी। अब शादी के बाद दीपिका ने रणवीर के बारे में कई खुलासे किए हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यही नहीं उन्होंने तो किसी को कानों कान इसकी खबर भी नहीं लगने दी।
विज्ञापन

3 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि 4 साल पहले ही उनकी सगाई हो गई थी लेकिन इस बारेे में केवल उनके पैरेंट्स को ही पता था। फिल्म इंडस्ट्री से किसी को इस बारे में भनक तक नहीं थी। दीपिका और रणवीर इस सगाई को प्राइवेट रखना चाहते थे। दीपिका ने आगे बताया कि 6 साल के रिलेशनशिप के दौरान ऐसा कई बार हुआ जब रणवीर सिंह से लड़ाई भी हुई लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमने ब्रेकअप के बारे में सोचा हो।     

4 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
वहीं अगर आपको याद हो तो साल 2016 में भी दोनों की सगाई की खबरें आई थीं लेकिन उस दौरान दोनों ने न तो इन सुर्खियों पर अपनी सहमति जताई थी और न ही इससे इनकार किया था। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे यह खबर चर्चा से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika, ranveer - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण अपनी पिछली फिल्म पद्मावत के बाद छपाक साइन की है और वह भी इस शर्त पर कि फिल्म के मुनाफे में उनकी बराबर की हिस्सेदारी होगी। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की इस लीग में खड़ी होने वाली वह पहली हिन्दी फिल्म एक्ट्रेस बन गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें