फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं दीपिका, रणवीर बोले-'अपना टाइम आएगा'

Sat, 09 Nov 2019 03:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी देखते ही बनती है। हाल ही में दीपिका अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचीं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा के साथ दीपिका कुछ इस अंदाज में पोज दे रही हैं। दीपिका ने इस दौरान ब्लैक कलर की हैवी ड्रेस कैरी की। साथ ही मैचिंग ज्वैलरी उन पर काफी फब रहे हैं। दीपिका की ये ड्रेस सब्यसाची ने डिजाइन की है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में दीपिका अपनी दोस्त उर्वशी केशवानी के साथ नजर आ रही हैं। उर्वशी, दीपिका की बेहद खास दोस्त हैं तभी तो ना केवल दीपिका बल्कि रणवीर भी उनके साथ पहुंचे हैं। दोनों ने शादी के सभी फंक्शन में हिस्सा लिया।

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत सेरेमनी के दिन दीपिका और रणवीर जमकर थिरकते नजर आए। वहां खड़े लोग भी दीपिका, रणवीर के साथ ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान दीपिका गोल्डन कलर की ड्रेस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
'गली ब्वॉय' में रैपर बनकर दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले रणवीर ने संगीत सेरेमनी के दौरान 'अपना टाइम आएगा' रैप गाया। रणवीर स्टेज पर हैं तो वहीं दीपिका नीचे खड़ी हैं। रणवीर ने अपने गाने के स्टाइल से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें