दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी भले ही हो गई हो लेकिन अपने 3 रिसेप्शन की वजह से ये कपल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । दीपवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने के बाद 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी । यहां दीपिका ने अपनी मां की दी हुई गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी । वहीं रणवीर ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए।
विज्ञापन
2 of 7
deepveer
- फोटो : instagram
दीपिका का लुक देखकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे थे कि उन्होंने अनुष्का शर्मा को कॉपी किया है । हालांकि दीपिका के कपड़े, ज्वैलरी और मेकअप अनुष्का से काफी अलग था। अब दीपिका के लुक की सारी डिटेल सामने आ गई हैं । दीपिका की साड़ी को भले ही उनकी मां ने गिफ्ट किया हो लेकिन इसे फाइनल टच डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने दिया था ।
विज्ञापन
3 of 7
deepveer
- फोटो : instagram
दीपिका ने गले में जो नेकलेस पहना था उसमें 42 चमकते ग्रीन स्टोन्स जड़े थे। इसके अलावा कानों में ग्रीन ईयररिंग्स और ग्रीन रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी।
4 of 7
deepveer
दीपिका-रणवीर को तैयार करने के लिए कई डिजाइनरों की फौज लगी थी । इसमें बॉलीवुड के टॉप डिजाइनर शामिल थे। रणवीर ने डिजाइनर रोहित बल की ब्लैक-गोल्डन एम्ब्राइडरी वाली शेरवानी पहनी थी । वहीं दीपिका के लुक को सब्यसाची मुखर्जी और शालीना नथानी ने मिलकर पूरा किया था ।
विज्ञापन
5 of 7
deepveer
- फोटो : instagram
मेकअप आर्टिस्ट संध्या शेखर ने दीपिका का मेकअप किया। वहीं हेयरस्टाइलिस्ट गैब्रियल जॉर्जियू ने दीपिका के बालों को संवारा। इन डिजाइनरों के असिस्टेंट ने भी दीपिका और रणवीर के लुक को संवारने में मदद की । कुल मिलाकर 10-11 डिजाइनरों ने दीपवीर को तैयार किया था ।
विज्ञापन
6 of 7
ranveer-deepika
बता दें कि अभी रणवीर-दीपिका के दो रिसेप्शन और बाकी हैं । जो 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में ही होंगे । इसके अलावा 24 नवंबर को रणवीर की बहन रितिका ने अपने भाई-भाभी के लिए छोटी सी पार्टी रखी है । 28 नवंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में रणवीर की फैमिली, फ्रेंड्स और करीबी रिश्तेदारों के लिए होगा।
इसके बाद 1 दिसंबर को मुंबई में भी रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड और दूसरे फील्ड के सेलिब्रिटी पहुंचेंगे। 22 नवंबर को दीपिका और रणवीर बेंगलुरु से मुंबई लौट आए । दीपिका और रणवीर जब भी मीडिया के सामने आए हैं तब-तब एक जैसे लुक में दिखे हैं । अब सबकी नजरें उनके अगले लुक पर टिकी हैं ।