फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन के Inside Video लीक, देखें कैसे दीपवीर ने मेहमानों संग की मस्ती

Thu, 22 Nov 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepika ranveer - फोटो : instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 21 दिसंबर को बेंगलुरु में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिया । ये रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की ओर से 'दी लीला' होटल में रखा गया था । इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर रॉयल लुक में नजर आए । दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी वहीं रणवीर ब्लैक शेरवानी में दिखे । 
विज्ञापन

2 of 7
deepika ranveer - फोटो : instagram
दीपवीर के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । ये तस्वीरें उस दौरान की हैं जब ये नया-नवेला जोड़ा मीडिया के सामने आया । दीपिका और रणवीर ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए । रणवीर ने मीडिया पर्सन के साथ मस्ती भी की । उन्होंने कहा कि खाना खाकर जाना ।






 
विज्ञापन

3 of 7
deepika ranveer - फोटो : instagram
एक वीडियो में रणवीर, दीपिका का पल्लू संभालते भी नजर आए । रणवीर की नजर दीपिका पर से हट नहीं रही थी । रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद अब कुछ इनसाइड वीडियो लीक हो गए हैं । इन वीडियो में दीपिका और रणवीर एंज्वॉय करते दिख रहे हैं ।

4 of 7
anisha padukone - फोटो : instagram
रिसेप्शन में दीपवीर के रिश्तेदारों के अलावा कई स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज भी पहुंचे । इनमें पीवी सिंधु और अनिल कुंबले चर्चा में रहे । इसके अलावा रणवीर की साली अनीशा पादुकोण ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं ।

विज्ञापन

5 of 7
deepika and ranveer - फोटो : instagram
अनीशा ब्लू कलर के लहंगे में दिखीं । एक इनसाइड वीडियो में अनीशा मेहमानों से मिलती नजर आ रही हैं । अनीशा अपनी बहन दीपिका से 5 साल छोटी हैं । प्रोफेशन की बात करें तो वो एक गोल्फर हैं । अनीशा भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करती हैं ।

विज्ञापन

6 of 7
ranveer-deepika
दीपिका-रणवीर की बात करें तो दोनों आज यानी 22 नवंबर को मुंबई लौट आएंगे । इसके बाद दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका की पार्टी अटेंड करेंगे । रितिका ने दोनों के लिए स्पेशल पार्टी ऑर्गेनाइज की है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
DEEPIKA RANVEER RECEPTION - फोटो : self
इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा । इसके अलावा 1 दिसंबर को मुंबई में तीसरा रिसेप्शन होने की भी खबर है । बता दें कि दीपिका के पहले रिसेप्शन के इस लुक को अनुष्का की कॉपी कहा जा रहा है । सोशल मीडिया पर अनुष्का और दीपिका की खूब तुलना हो रही है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें