फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी 'मास्टरशेफ' से कम नहीं दीपिका, सोशल मीडिया पर रणवीर ने शेयर की रेसिपी

Sat, 04 Apr 2020 02:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : social media
लॉकडाउन में सितारे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के पावरफुल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब दीपिका-रणवीर का एक नया वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बुमरैंग वीडियो साझा किया है। वीडियो में दीपिका और रणवीर मिलकर केक बना रहे हैं। इस दौरान केक बनाने की पूरी विधि वो एक-एक बुमरैंग वीडियो में दिखा रहे हैं। दीपिका को एप्रॉन और ग्लव्स पहने देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में रणवीर सिंह ने दीपिका को 'मास्टरशेफ' कहा है। वहीं एक अन्य तस्वीर में रणवीर खुद को पति परमेश्वर कह रहे हैं। रणवीर ने लिखा- 'पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्यूटी मेरी दीपू, लव यू बेब्स।'  
 

4 of 5
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : social media
इससे पहले दीपिका ने रणवीर की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें रणवीर सो रहे हैं और उनके सिर पर एक बैंड लगा हुआ है, जिस पर हसबैंड (HUSBAND) लिखा हुआ है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है जब रणवीर सो रहे थे तभी दीपिका ने ये शरारत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का एलान किया है। इस बीच तमाम बॉलीवुड सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है।  कपल ने आर्थिक मदद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लेते हैं और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद।  दीपिका और रणवीर।'

इस निर्माता ने की कोरोना को हराने की तैयारी, नहीं डिगेगी सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज की तारीख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें