दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज डेट आते ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि राजा रतन सिंह का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर अभी भी नाराज हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अपनी नाराजगी दिखाते हुए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। दरअसल, 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही सलमान खान के शो बिग बॉस जाएंगे। हालांकि दोनों प्रमोशन के लिए शो में अलग-अलग जाएंगे।
#DeepikaPadukone & #RanveerSingh to promote #Padmavati on #BB11 separately but Shahid is not coming at all. She will come in the first week of December and then Ranveer will come after that.#BiggBoss11 pic.twitter.com/EeiVfQEe9e
— Bigg Boss World | #BB11 Updates (@BiggBossWorld) November 11, 2017
विज्ञापन
3 of 5
वहीं शाहिद कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर नहीं जाएंगे। गौरतलब है कि शाहिद इससे पहले भी फिल्म में अपने रोल को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दरअसल फिल्म का ट्रेलर आने के बाद चारो ओर केवल रणवीर सिंह और दीपिका की चर्चा हो रही थी।
पढ़ें: बिग बॉस का चौंकाने वाला फैसला, अब दो नहीं एक कंटेस्टेंट होगा आउट, जान लीजिये वजह
4 of 5
नराजगी जाहिर करते हुए शाहिद कपूर ने अपने किरदार को लेकर संजय भंसाली से बात की। शाहिद की शिकायत के बाद फिल्म का अगला पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें केवल राजा रतन सिंह को ही दिखाया गया।
बता दें कि इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती की भूमिका में हैं, जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
पढ़ें: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले सलमान, सनी और आमिर से पंगा ले चुकी है सैफ की बेटी, ये रही वजह