deepika padukone
- फोटो : amar ujala
दीपिका की फिल्मों की बात करें तो 'छपाक' के बाद अब वो 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। पौराणिक कथाओं पर आधारित इस फिल्म को दीपिका ने अपना सबसे बड़ा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट करार दिया है। इस फिल्म में वह द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका अभिनय करने के साथ ही मधु मंटेना के साथ मिलकर निर्माता की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।