फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की 'मन की बात' का दीपिका और करीना ने किया समर्थन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Mon, 01 Feb 2021 01:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, पीएम मोदी, दीपिका पादुकोण - फोटो : Twitter
बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में पहली बार मन की बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को लेकर भी बात की। जिससे बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी काफी खुश हुईं और उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
दरअसल 'मन की बात' में पीएम मोदी ने नारी शक्ति के मुद्दे पर बात की। जिसे सुनकर बॉलीवुड डीवाज, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण भी बेहद खुश नजर आईं। दीपिका और करीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के बाद करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में करीना ने लिखा, 'बिना रुके लंबी उड़ान भरने से लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने तक, आज देश में महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़ रही है। देश की बेटी आज निर्भीक, साहसी और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बराबर की भागीदार है।'
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ने भी इसे लेकर अपनी बात रखी। दीपिका ने 'मन की बात' के दौरान के कुछ ग्राफिक्स शेयर किये। इन्हें शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'महात्मा गांधी ने कहा है- आप दुनिया में जो बदलाव देखना है वो पहले खुद में लाइए। ये शब्द उन अविश्वसनीय महिलाओं के लिए और दुनिया भर में हर एक महिला के लिए मुश्किल नहीं हो सकते हैं!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका और करीना दोनों ने ही #NariShakti और #MannKiBaat जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है। बात करें करीना कपूर की तो वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्ज्वॉय कर रही हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

पढ़ें: हंसल मेहता ने कंगना रणौत की फिल्म को बताया था गलती, अब अभिनेत्री बोलीं- 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें