फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ऋतिक रोशन के साथ पहली बार साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, तैयार है 'फाइटर' गैंग

Fri, 09 Jul 2021 07:46 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन - फोटो : Twitter

ऋतिक रोशन पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में दीपिका और ऋतिक की जोड़ी दर्शकों के सामने नजर आएगी। सिद्धार्थ इससे पहले ऋतिक के साथ फिल्म 'वॉर' बना चुके हैं, जिसमें वाणी कपूर फीमेल लीड थीं, जबकि टाइगर श्रॉफ ने पैरेलल लीड रोल निभाया था। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साफ तौर पर जाहिर कर दिया है कि फाइटर की शूटिंग शुरू हो गई है।

शुरू हुई 'फाइटर' की शूटिंग
शूटिंग से प्रतिबंध हटने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है और फिल्मी सितारे रुकी हुई फिल्मों को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन ने भी फाइटर की शूटिंग शुरू करने की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दीपिका और सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'गैंग उड़ान भरने के लिए तैयार है।'

विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : Twitter

बता दें, फिल्म ‘फाइटर’ एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की तरह बनने जा रही है और इसके लिए वायकॉम18 स्टूडियोज ने फिल्म मेकिंग की लेटेस्ट तकनीक और फिल्म मेकिंग प्रणाली इस्तेमाल करने का फैसला किया है। फिल्म दुनिया की तमाम अलग अलग लोकेशंस पर शूट की जाएगी, हालांकि कहानी का मूल आधार भारत ही रहेगा। फिल्म ‘फाइटर’ भारतीय सेना के साहस, बलिदान और देशभक्ति के प्रति समर्पित फिल्म बताई गई है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म फाइटर टीम - फोटो : Twitter

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म के साथ ही अपनी प्रोडक्शन कंपनी मारफ्लिक्स की भी घोषणा की थी। फिल्म में वह निर्माता के तौर पर भी जुड़े हैं। उनकी पत्नी ममता आनंद का नाम फिल्म निर्माताओं की उस सूची में शामिल हैं जिसमें अब वॉयकाम18 के अलावा रैमन चिब और अंकु पांडे का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।

4 of 5
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘फाइटर’ के निर्माता और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को लेकर कहा था कि, ‘यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और, मैं खुश हूं कि अजित जैसे दृष्टिकोण का शख्स इसमें मेरे साथ भागीदारी करने जा रहा है। इस फिल्म के साथ मेरा इरादा भारतीय सिनेमा को एक्शन से मोहब्बत करने वाले उन अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के सामने रखने का है जो हमेशा बड़े परदे के अनुभव और धमाल के लिए लालायित रहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ आनंद, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाने जा रहे हैं। ऐसा ही एक किरदार कंगना रणौत ने भी अपनी फिल्म ‘तेजस’ में करने का एलान बीते दिनों किया है। ऋतिक रोशन ने इस फिल्म का एलान भावुक कर देने वाली एक छोटी सी कविता के साथ किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें