ऋतिक रोशन पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में दीपिका और ऋतिक की जोड़ी दर्शकों के सामने नजर आएगी। सिद्धार्थ इससे पहले ऋतिक के साथ फिल्म 'वॉर' बना चुके हैं, जिसमें वाणी कपूर फीमेल लीड थीं, जबकि टाइगर श्रॉफ ने पैरेलल लीड रोल निभाया था। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साफ तौर पर जाहिर कर दिया है कि फाइटर की शूटिंग शुरू हो गई है।
शुरू हुई 'फाइटर' की शूटिंग
शूटिंग से प्रतिबंध हटने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है और फिल्मी सितारे रुकी हुई फिल्मों को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन ने भी फाइटर की शूटिंग शुरू करने की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दीपिका और सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'गैंग उड़ान भरने के लिए तैयार है।'