हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बतौर निर्माता महात्वाकांक्षी फिल्म ‘द्रौपदी’ एक काबिल निर्देशक की तलाश में अटकी हुई है। दीपिका लगातार इस विषय को लेकर अलग अलग निर्देशकों से बात करती रही हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई निर्देशक दीपिका को नहीं मिला है जो द्रौपदी को लेकर उनकी कल्पना को पर्दे पर साकार करने का वादा कर सके। फिल्म ‘द्रौपदी’ की कास्टिंग की चुनौतियों की वजह से भी ये फिल्म बहुत धीरे धीरे आगे बढ़ रही है।