फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी है इन आठ अभिनेत्रियों की रुचि, दीपिका से लेकर कटरीना तक ने स्टार्टअप में लगाए पैसे

Tue, 17 Nov 2020 06:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इन दिनो फिल्मों के अलावा स्टार्टअप्स की वजह से भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्रियां इस समय स्टार्टअप्स में जमकर निवेश कर रही हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने हाल ही में कई उत्पादकों में अपनी हिस्सेदारी खरीदी है। कई अभिनेत्रियों ने स्टार्टअप के प्रमोशन, मार्केटिंग और पीआर के एवज में उसकी हिस्सेदारी ली है। कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने शुद्ध निवेश के लिहाज से स्टार्टअप में हिस्सेदारी खरीदी है। एक नजर बॉलीवुड की इन्हीं अभिनेत्रियों पर...
विज्ञापन

2 of 9
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण
इन्होंने पिछले साल दही बड़ा एपिगेमिया की मालिकड्रम फूड में निवेश किया था। इसके अलावा दीपिका पादुोकण ने हाल में लर्निंग और कम्युनिटी प्लेटफॉर्म फ्रंटरो में करीब 23.68 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन

3 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भट्ट
खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट ने ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म नाइका में निवेश किया है। स्टार्टअप मई में मौजूदा निवेशकों में से एक स्टीडब्यू कैपिटल से करीब 100 करोड़ रुपये जुटा चुका है।

4 of 9
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
फैशन आइकन अभिनेत्री कटरीना कैफ भी नाइका में निवेश कर चुकी हैं। पिछले साल इसके ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 'के ब्यूटी' नाम से खुद की ब्यूटी लाइन भी लॉन्च कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwal
काजल अग्रवाल
शादी के तुरंत बाद काजल ने हाउस वाइफ बनने की बजाय बिजनेस वुमन बनने का रास्ता चुना है। काजल अग्रवाल ने इसी साल गेमिंग प्लेटफॉर्म ओकी गेमिंग में निवेश किया। वह इस स्टार्टअप के प्रमोशन के अलावा मार्केटिंग, पीआर और नए यूजर्स को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन

6 of 9
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन खानदान की बहू ने पिछले साल वृंदा के साथ एक एंजल इन्वेस्टर के रूप में एम्बी में निवेश किया था। यह एक एनवॉयरमेंटल इंटेलिजेंस स्टार्टअप है जो डेटा के साथ हवा की गुणवता पर नजर रखता है।
विज्ञापन

7 of 9
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा
यह ऑनलाइन प्रीमियम रिटेल स्टार्टअप द लेबल लाइफ से जुड़ी हैं। मलाइका अरोड़ा पिछले साल भारतीय योग फिटनेस चेन स्टार्टअप सर्व में भी निवेश कर चुकी हैं।

8 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
इन्होंने सोशल नेटवर्किंग व रेटिंग एप बम्बल में 2018 में निवेश किया था। इसके बाद इस स्टार्टअप ने भारत में कदम रखा था। वह ब्रांडिंग असाइनमेंट के लिए बम्बल के साथ जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

9 of 9
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
दिग्गज अभिनेभी शिल्पा शेट्टी ने एफएमसीजी स्टार्टअप ममाअर्थ में 1.6 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ममाअर्थ स्किनकेयर, हेयरकेयर और बेबीकेयर उत्पादक बनाता और बेचता है। 

पढ़ें: छठ से पहले अक्षरा सिंह ने रिलीज किया अपना नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग', सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें