फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करते ही दीपिका के लिए आई एक और खुशखबरी, कहा- 'ऐसा लग रहा है जैसे चांद पर हूं'

Fri, 28 Dec 2018 09:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण शादी के बाद लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। शादी के बाद दीपिका पादुकोण कई दूसरी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिसेप्शन पार्टियों में देखी गईं। पार्टियों और इवेंट्स को खत्म करने के बाद दीपिका जल्द ही अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। उससे पहले उनके लिए एक और खुशखबरी आई है।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दरअसल, इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। ऐसे में दीपिका ने अपने फॉलोवर्स का शुक्रिया कहा है और एक पोस्ट भी लिखा है। पोस्ट किए गए वीडियो में दीपिका मूनवॉक डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा कि '3 करोड़ होने पर मूनवॉक डांस, इसके लिए आभार।'
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण के लिए ये साल काफी अच्छा रहा। साल के शुरुआत में उनकी फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। फिर साल के आखिर में 14-15 नवंबर को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की। दीपिका ने शादी दो रीति रिवाजों से की। पहली कोंकणी रिवाज से दूसरी बार उन्होंने सिंधी रिवाज से शादी की।

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म में वो एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभाने जा रही हैं। दीपिका ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए लिखा कि छपाक को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। ये कहानी एक एसिड अटैक पीड़िता पर बेस्ड है जिसे मेघना गुलजार डायरेक्ट करने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट विक्रांत मैसी होंगे। इससे पहले तक इस रोल के लिए राजकुमार राव के नाम की चर्चा थी। फिल्म की शूटिंग अगले साल दिल्ली में शुरू होगी। बता दें कि पद्मावत के बाद दीपिका इस फिल्म से पर्दे पर दोबारा दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें