कंगना रणौत
- फोटो : Social media
कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रचीन महिलाओं की तारीफ में ट्वीट जिन्होंने ना सिर्फ अपना व्यक्तित्व जाहिर किया बल्कि अपनी पूरी सभ्यता, संस्कृतियां और राष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व किया। आज के समय में ऐसे सफलता पाने वाले लोगों की तस्वीरें खींची जाती हैं तो वो फटी हुई अमेरिकी जींस और पोछे जैसे ब्लाउज में दिखती हैं, जो अमेरिकी मार्केटिंग के अलावा किसी का भी प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं'।