दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ब्रेकअप की खबरों के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका अपने रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका पादुकोण
हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका को अपने पैरेंट्स से मिलवाया। दीपिका, रणवीर और उनके पैरेंट्स के साथ डिनर पर गईं। ये बात 29 अक्टूबर की है। जब दीपिका को रणवीर और उनके पैरेंट्स के साथ वर्ली के 'फोर सीजन' होटल में स्पॉट किया गया।
पढ़ें- जिस सुपरस्टार एक्ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, प्रेग्नेंट होते ही उसी से लिए सात फेरे
विज्ञापन
3 of 5
Deepika Ranveer
इन दिनों पद्मावती पर काफी हंगामा मचा हुआ है। लेकिन इससे रणवीर और दीपिका के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। पद्मावती के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। ट्रेलर की सक्सेस के बाद ही ये सभी डिनर के लिए गए थे।
4 of 5
दीपिका पादुकोण
स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के अनुसार, रणवीर उस दिन शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वो सीधे दीपिका पादुकोण के घर पहुंचे। दोनों ने दीपिका के घर पर कुछ समय साथ बिताया। इसके बाद दोनों रेस्त्रां पहुंचे। जहां रणवीर के पैरेंट्स और बहन मौजूद थे।
होटल मैनेजमेंट ने कंफर्म किया कि रणवीर की फैमिली और दीपिका ने साथ में डिनर किया। सभी काफी खुश लग रहे थे। बिल भरने के बाद जब सभी जाने लगे तो दीपिका की साड़ी उनके कंधे से सरक गई। तभी रणवीर ने तुरंत उनकी साड़ी संभाली और फिर से दीपिका के कंधे पर रख दी।