दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि दीपिका चिखालिया ने रामायण से पहले कई फिल्मों में भी काम किया। दीपिका चिखलिया ने साल 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद वह 'भगवान दादा' (1986), 'आशा ओ भालोबाशा' (बंगाली, 1989), 'खुदाई' (1994), जैसी फिल्मों में नजर आईं। वह 'चीख' (1986),'रात के अंधेर में' (1987) और 'नांगल' (तमिल, 1992) जैसी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया था।