फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी के दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण, ड्रग्स मामले में ये तीन अधिकारी करेंगे अभिनेत्रियों से पूछताछ

Sat, 26 Sep 2020 11:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, deepikapadukone, shraddhakapoor
ड्रग्स के लेन-देन और सेवन करने के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ करने वाला है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एनसीबी दफ्तर पहुंच गई हैं। इस दौरान एनसीबी के पूरे दफ्तर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इन तीनों अभिनेत्रियों से एनसीबी के कौन से अधिकारी पूछताछ करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एनसीबी दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से यह पूछताछ व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद कर रहा है। जिसमें यह अभिनेत्रियां ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात कर रही थीं। वहीं एनसीबी के तीन तेज-तर्रार अधिकारी ड्रग्स की चैट के संबंध में इन तीनों अभिनेत्रियों से पूछताछ करेंगे। जिसमें बहुत कुछ सामने आने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी के विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख केपीएस मल्होत्रा के साथ ही जांच अधिकारी सुनील कुमार और इंटेलीजेंस के अधिकारी नीरज कुमार करेंगे। यह तीनों अधिकारी दीपिका पादुकोण से 'माल है क्या' वाली चैट के संबंध में भी पूछताछ करेंगे। गौरतलब है कि केपीएस मल्होत्रा पहले दिल्ली पुलिस में थे।

 

4 of 5
दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर - फोटो : file photo
केपीएस मल्होत्रा इस समय एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने के लिए गठित की गई एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, सुनील कुमार भी कई साल तक दिल्ली पुलिस में रह चुके हैं। सुनील कुमार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का हिस्सा रहते हुए कई बड़े मामलों की जांच कर चुके हैं। उनके पास जांच करने का अच्छा खासा अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान- दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
वहीं नीरज कुमार भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में कई साल तक तैनात रहे हैं। उन्होंने भी कई बड़े मामलों की जांच की है। आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट का खुलासा हुआ है। इस चैट में अभिनेत्री 'माल है क्या' का मैसेज करते हुए ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर पर भी ड्रग्स के लेन-देन का संदेह है। 



पढ़ें: एस पी बालासुब्रमण्यम के अंतिम संस्कार से पहले बढ़ाई पुलिस सुरक्षा, ट्रैफिक समस्या का भी रखा ख्याल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें