फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के सामने बोनी कपूर हुए भावुक तो भूमि का दिखा स्वैग, कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए सितारे

Mon, 02 Dec 2019 02:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सानिया मिर्जा, कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर - फोटो : amar ujala, mumbai
मायानगरी मुंबई में सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। सितारे कहीं ना कहीं अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। कभी किसी इवेंट में दिखाई देते हैं तो कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे रहते हैं। एयरपोर्ट पर तो सारे दिन ही सितारों का मेला लगा रहता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं कि कहां-कहां सेलेब्स स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धांत चतुर्वेदी, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड सितारों का हर रोज कहीं ना कहीं आना जाना लगा रहता है। ऐसे में इन सितारों का एयरपोर्ट पर स्पॉट होना आम बात है। ऐसे ही अभिनेत्री आलिया भट्ट, निर्माता-निर्देशक करण जौहर और गली ब्वॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी को एयरपोर्ट पर देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
डेजी शाह, शाहिद-मीरा, सानिया मिर्जा - फोटो : amar ujala, mumbai
इनके अलावा अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। अभिनेत्री डेजी शाह को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। तो वहीं बेडमिंटन प्लेयर सानिया मिर्जा भी अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर देखी गईं। इस दौरान सानिया का बेटा मीडिया को देख काफी खुश नजर आया।

4 of 6
अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर - फोटो : amar ujala, mumbai
आने वाले दिनों में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्ही में से एक इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म है पति पत्नी और वो। जिसके प्रमोशन में फिल्म की स्टारकास्ट जोरों पर लगी है। ऐसे में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त, कृति सेनन, आशुतोष गोवारीकर, अर्जुन कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai
इसी तरह अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'पानीपत' भी सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की स्टारकास्ट भी फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। आशुतोश गोवारिकर की इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त और अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोनी कपूर, दीपिका पादुकोण, डब्बू रत्नानी - फोटो : amar ujala, mumbai
मुंबई में दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के ऊप लिखी गई किताब 'श्रीदेवी- द इटरनल स्क्रीन गॉडेस' का विमोचन किया गया। इस खास मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी मौजूद रहे। पुस्तक विमोचन के दौरान बोनी कपूर की आंखें नम दिखीं। वहीं मुंबई में ही डब्बू रत्नानी की मां प्रभा रत्नानी की प्रर्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कई सितारों को वहां देखा गया। अभिनेत्री रागिनी खन्ना, सलीम-सुलेमान, पति के साथ सनी लियोनी, किम शर्मा, अभिनेत्री पूनम ढिल्लन को भी देखा गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें