इन दिनों बॉलीवुड गलियारे में खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की काफी चर्चा है। 14-15 नवंबर को इन दिनों शादी कर ली है। इटली के लेक कोमो से शादी करके लौटे यह दोनों दोस्तों और खास रिश्तेदारों को शादी की पार्टी भी दे रहे हैं। नए-नवेले जोड़े ने 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी है। शादी और रिसेप्शन पार्टी में रणवीर-दीपिका के अलावा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह हैं रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण। जी हां अनीशा किसी भी बॉलीवुड हीरोइन से कम खूबसूरत नहीं हैं। वहीं केवल रणवीर ही ऐसे बॉलीवुड स्टार नहीं है जिनकी साली इतनी खूबसूरत है। उनके अलावा और भी कई सितारे हैं जिनकी सालियां बेहद खूबसूरत हैं तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन खूबसूरत सालियों के बारे में....
विज्ञापन
2 of 6
Tanishaa Mukherji
- फोटो : social media
अजय देवगन और तनीषा मुखर्जी
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अजय देवगन की साली का नाम तनीषा मुखर्जी हैं। तनीषा काजोल की बहन होने के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने शश.. कोई है,सरकार और नील एंड निक्की जैसी फिल्मों में काम किया है। काजोल की बहन तनीषा बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं इसलिए अभी भी दर्शक उन्हें काजोल की बहन के नाम से जानते हैं। तनीषा बिग बॉस में भी खूबसूरती के जलवे दिखा दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Twinke and Rinke Khanna
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की साली रिंकी खन्ना न केवल खूबसूरत हैं बल्कि वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रिंकी इससे पहले मुझे कुछ कहना, जिस देश में गंगा रहता और चमेली जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीत चुकी हैं।
4 of 6
padmini kolhapure
- फोटो : social media
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की साली है। शक्ति कपूर की पत्नी का नाम शिवांगी कपूर है।
विज्ञापन
5 of 6
Shilpa Shetty and Shamita
- फोटो : file photo
राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। राज कुंद्रा का बॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम है। राज कुंद्रा की साली शमिता शेट्टी है। शमिता शेट्टी फिल्मी परदे से लंबे समय से दूर चल रही हैं।
साउथ एक्टर महेश बाबू और शिल्पा शिरोडकर
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू दक्षिण भारत के सिनेमा का अच्छा-खासा नाम है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है। नम्रता शिरोडकर वास्तव और पुकार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनकी बहन का नाम शिल्पा शिरोडकर है। शिल्पा खुदा गवाह और गोपी किशन जैसी फिल्में में दिखाई दे चुकी हैं।