फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की ये सच्चाई जान दीपक तिजोरी के पैरों तले खिसकी जमीन

Mon, 03 Apr 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 7
दीपक त‌िजाेरी
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' और 'खिलाड़ी' जैसी सुपरहिट फिल्‍में देने वाले एक्टर दीपक तिजोरी की जिंदगी बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। फिल्में फ्लॉप होने के चलते बॉलीवुड में काम मिलना तो पहले ही बंद हो गया था। अब खबर है कि उनकी पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन

दीपक तिजोरी की पत्नी ने उन्हें घर से निकाला, पीजी में रहने को हुए मजबूर

2 of 7
दीपक त‌िजाेरी
55 साल के दीपक इस समय अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं। दीपक ने फैशन डिजायनर शिवानी से शादी की थी। ये शिवानी की दूसरी शादी थी। दोनों की 20 साल की एक बेटी समारा तिजोरी भी है। दीपक और उनकी पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

दीपक तिजोरी की पत्नी ने उन्हें घर से निकाला, पीजी में रहने को हुए मजबूर

3 of 7
दीपक त‌िजाेरी
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, शिवानी और दीपक गोरेगांव के 4 बीएचके फ्लैट में रहते थे। हाल ही में दिन शिवानी ने दीपक को घर से बाहर निकाल‌ दिया। साथ ही तलाक फाइल कर मुआवजे की मांग की। दीपक के पास काम ना होने की वजह से वो उन्हें मुआवजा देने की हालत में नहीं थे। 

दीपक तिजोरी की पत्नी ने उन्हें घर से निकाला, पीजी में रहने को हुए मजबूर

4 of 7
दीपक त‌िजाेरी
इस बीच जब उन्होंने अपने सलाहकार से बात की तो जो सच सामने आया उसे सुन वो हैरान रह गए। दीपक तिजोरी को पता चला कि शिवानी कानूनन उनकी पत्नी हैं ही नहीं। क्योंकि दीपक शिवानी के दूसरे पति हैं। दीपक से शादी से पहले उन्होंने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया था। इस हिसाब से दीपक और उनकी शादी मान्य नहीं है।
विज्ञापन

दीपक तिजोरी की पत्नी ने उन्हें घर से निकाला, पीजी में रहने को हुए मजबूर

5 of 7
दीपक त‌िजाेरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवानी उन्हें पूरे घर का इस्तेमाल नहीं करने देती थीं। दीपक सिर्फ एक कमरे में रहकर गुजारा करते थे। लेकिन अब तो उन्होंने दीपक को घर से ही बाहर निकाल दिया है। दीपक की हालत अब बद से बदतर हो गई है। दीपक अब अपने दोस्त के साथ पीजी में रह रहे हैं।
विज्ञापन

दीपक तिजोरी की पत्नी ने उन्हें घर से निकाला, पीजी में रहने को हुए मजबूर

6 of 7
दीपक त‌िजाेरी
खबरों के अनुसार, दोनों के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ जब शिवानी को पता चला कि दीपक का एक योगा इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर है। सूत्रों की मानें तो दीपक की बेटी समारा अब 20 साल की हो गई है। इसलिए उसका भी मुआवजे पर कोई हक नहीं बनता है। बता दें कि शिवानी ने अपने और बेटी के गुजारे के लिए दीपक से मुआवजा मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक तिजोरी की पत्नी ने उन्हें घर से निकाला, पीजी में रहने को हुए मजबूर

7 of 7
दीपक त‌िजाेरी
दीपक तिजोरी बॉलीवुड के जाने पहचाने चेहरे हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म तेरा नाम मेरा नाम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दीपक तिजोरी की फिल्में 'दिल', 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं', 'खिलाड़ी' आजतक पसंद की जाती हैं। बड़े पर्दे पर एक्टिंग के अलावा दीपक तिजोरी ने छोटे पर्दे के लिए मिनी सीरीज भी प्रोड्यूस की थीं। साल 2006 में वो बिग बॉस में भी दिखाए दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें