जहां हाल ही में पत्नी द्वारा घर से निकाले जाने के बाद एक्टर दीपक तिजोरी ने ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि शिवानी उनकी कानूनन पत्नी नहीं है, वहीं अब उनकी उसी पत्नी ने बड़ा धमाका किया है।
दीपक तिजोरी की पत्नी शिवानी ने डीएनए को बताया, 'दीपक तिजोरी के साथ मेरी शादी को 22 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। हमारी एक बेटी भी है। लेकिन दीपक ने मर्यादा, नैतिकता और भावुकता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। मैंने अभी तक कुछ भी इसलिए नहीं बोला क्योंकि अभी सारी चीजें को लेकर हमारे बीच बात चल रही थी। मेरे पास ना तो छुपाने के लिए कुछ है और ना ही मुझे किसी चीज से डरने की जरूरत है। अब सबूत के आधार पर कोर्ट को ही डिसाइड करने दीजिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।'
विज्ञापन
2 of 5
दीपक तिजोरी
शिवानी से पहले पिछले हफ्ते ही उनकी बहन ने भी दीपक तिजोरी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि चूंकि दोनों के तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल है और एलुमनी तय की जानी है, इसलिए कोई मीडिया में इस तरह की गलत खबर फैला रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
दीपक तिजोरी
बता दें कि दीपक तिजोरी और उनकी वाइफ शिवानी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि दीपक को शिवानी ने घर से निकाल दिया है। दरअसल शिवानी को शक था कि दीपक का किसी से अफेयर चल रहा है। इसीलिए शिवानी ने दीपक से तलाक फाइल कर मुआवजे की मांग की। दीपक के पास काम ना होने की वजह से वो उन्हें मुआवजा देने की हालत में नहीं थे।
4 of 5
पत्नी शिवानी के साथ दीपक तिजोरी
घर से निकाले जाने के बाद ही दीपक तिजोरी को पता चला कि शिवानी उनकी कानूनन पत्नी नहीं है क्योंकि दीपक से शादी करने से पहले शिवानी ने अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया था। लेकिन शिवानी और उनकी बहन की मानें तो ये खबर बकवास है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवानी उन्हें पूरे घर का इस्तेमाल नहीं करने देती थीं। दीपक सिर्फ एक कमरे में रहकर गुजारा करते थे। लेकिन अब तो उन्होंने दीपक को घर से ही बाहर निकाल दिया है। दीपक की हालत अब बद से बदतर हो गई है। दीपक अब अपने दोस्त के साथ पीजी में रह रहे हैं।