फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में पिता का फ्लॉप करियर देखकर एक्टिंग से लगता था डर, फैन फॉलोविंग ले आई फिल्मों में

Fri, 30 Mar 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Samara Tijori - फोटो : Instagram
एक तरफ जहां जाह्नवी कपूर और सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू सुर्खियों में है, वहीं अनन्या पांडे और सुहाना खान को लॉन्च करने के लिए फिल्म मेकर्स बेताब हैं। स्टार पुत्रियों की इस फेहरिस्त में अब समारा तिजोरी का भी नाम जुड़ने जा रहा है। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले 21 साल की यह बाला एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक के गुर सीख रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Samara Tijori - फोटो : Instagram
समारा तिजोरी बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी की बेटी हैं। भले ही दीपक तिजोरी का सिक्का फिल्मों में ना जमा हो, मगर उन्हें पूरा भरोसा है कि बेटी उनका नाम रौशन जरूर करेगी। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि लोग उसे इतना पसंद कर रहे हैं। अभी से इंस्टाग्राम पर उसके 11 हजार फॉलोवर्स हैं और सभी उसकी तस्वीरों और वीडियोज को अच्छे कमेंट्स देते हैं।' दीपक तिजोरी ने कहा, 'मुझे साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी सही दिशा में बढ़ रही है। इससे मुझे अच्छा महसूस होता है।' दीपक तिजोरी ने बताया कि उनकी बेटी पहले एक्टिंग में करियर बनाने को लेकर असमंजस  में थी, मगर अब उसने फिल्मों में काम करने का पूरा मन बना लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Samara Tijori - फोटो : Instagram
समारा तिजोरी ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वह एक्टिंग स्कूल भी जाना शुरू कर चुकी हैं। हालांकि, दीपिक तिजोरी ने इस बात का खुलासा नहीं किया वह कब और कैसे बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'समारा की ट्रेनिंग चल रही है। वह एक्टिंग और डांसिंग सीखने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। मुझे यकीन है कि आप जल्द उसे बड़े पर्दे पर देखेंगे। फिलहाल इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।'
 

4 of 5
Samara Tijori
समारा तिजोरी को भले ही आपने बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते नहीं देखा हो, लेकिन उन्हें पर्दे के पीछे काम करने का अनुभव है। उन्होंने वरुण धवन     और जॉन अब्राहम की फिल्म 'ढिशूम' (2016) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया था। पिछले साल वह शॉर्ट फिल्म 'ग्रैंड प्लान' में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी 17 सालों बाद फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में एक दमदार रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह संजय दत्त के छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म 'आशिकी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) और 'कभी हां कभी ना' (1993) में आमिर और शाहरुख के साथ-साथ उनकी एक्टिंग की भी बहुत तारीफ हुई थी। मगर बीते सालों में कोई दमदार ऑफर ना मिलने की वजह से धीरे-धीरे वह लोगों के दिल और दिमाग से उतरने लगे और गुमनामी में चले गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें