फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर देने वाला एक्टर घर में पत्नी से हारा, अब गुमनामी में कट रही जिंदगी

Wed, 28 Aug 2019 12:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepak tijori - फोटो : social media
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) और 'कभी हां कभी ना' जैसी हिट फिल्मों में शाहरुख-आमिर के साथ काम कर चुके दीपक तिजोरी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । इन दोनों फिल्मों में जितनी चर्चा आमिर खान और शाहरुख खान की हुई थी, उतना ही जिक्र दीपक तिजोरी का भी हुआ था। दीपक 28 अगस्त को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
दीपक तिजोरी
फिल्म 'आशिकी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। मगर बीते सालों में कोई दमदार ऑफर ना मिलने की वजह से लोगों के दिल और दिमाग से उतरने लगे और गुमनामी में चले गए। 17 साल बाद दीपक तिजोरी फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में एक दमदार रोल में नजर आए थे । 
विज्ञापन

3 of 7
दीपक तिजोरी
इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के छोटे भाई का किरदार निभाया । इससे पहले वह फिल्म 'सड़क' (1991) और 'वास्तव' (1999) में संजय दत्त के साथ काम कर चुके थे। इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया । इस सीरीज की पहली दो फिल्में सुपरहिट रही थीं ।

4 of 7
दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी ने बताया कि जब वह फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया से मिलने गए थे, तब उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। अपने इसी लुक में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं जो उन्होंने अपने डायरेक्टर दोस्त को दे दी। जब फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के निर्माता राहुल मित्तल की नजर उन तस्वीरों पर पड़ी तो उन्होंने दीपिक को इस फिल्म में कास्ट करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन

5 of 7
Deepak Tijori
ऐसा नहीं है कि दीपक तिजोरी के पास कोई काम नहीं था। बतौर एक्टर साल 2014 में उनकी फिल्म 'राजा नटवरलाल' आई थी। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। साल 2016 में बतौर डायरेक्टर उनकी फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा सकी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
पत्नी शिवानी के साथ दीपक तिजोरी
कुछ समय पहले दीपक की पत्नी शिवानी तनेजा ने भी उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। दीपक अपने दोस्त के साथ पीजी में रह रहे थे। उस वक्त किसी ने भी दीपक की मदद नहीं की थी। इसी के साथ ये भी खबर आई थी कि शिवानी ने दीपक से बेटी समारा की परवरिश के लिए 1 लाख रुपए महीना देने की मांग की थी। बता दें कि दीपक की पत्नी शिवानी पर भी अपने योगा ट्रेनर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपक तिजोरी
जब पति को इस बारे में शक हुआ तो उन्होंने दीपक को घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही शिवानी ने बांद्रा कोर्ट में तलाक का केस फाइल किया था। इसी केस के चलते दीपक को पता चला कि उनकी शादी कानूनी तौर पर हुई ही नहीं है। क्योंकि शिवानी ने अपने पहले पति को तलाक दिए बिना ही दीपक से शादी कर ली थी। जो कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। फिलहाल दीपक को कोई काम मिला है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें