फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डियर कॉमरेड' देखने के लिए मां से लड़ पड़ी ये फीमेल फैन, फिल्म देखने के बाद फूट-फूट कर रो पड़ी

Tue, 30 Jul 2019 06:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dear comrade - फोटो : Twitter
26 जुलाई को रिलीज हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'डियर कॉमरेड' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन जहां 11 करोड़ का कलेक्शन कर डाला वहीं अब तक फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
dear comrade - फोटो : Twitter

फिल्म में अर्जुन रेड्डी स्टारर एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हैं। दोनों इस फिल्म से छा गए हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। डियर कॉमरेड देखने के लिए फैंस किस हद तक उत्साहित हैं इसका अंदाजा रश्मिका के एक फैन के ट्वीट से ही लग जाता है। जहां एक फीमेल फैन ने इस फिल्म को देखने के लिए अपनी मां से बहस तक कर ली। 

विज्ञापन

3 of 5
dear comrade - फोटो : Twitter

आखिरकार दोनों ये फिल्म देखने पहुंचे। अनाक्क्षा नाम की इस फीमेल फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरी इस फिल्म को देखने के लिए मां से बहस हो गई लेकिन जब हम दोनों ने ये फिल्म देखी तो मेरी मां की आंखों में आंसू थे। रश्मिका ने अपनी इस फैन का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- आपको और आपकी मॉम को बहुत सारा प्यार।
 

 

4 of 5
dear comrade trailer - फोटो : instagram
बता दें फिल्म में विजय कॉलेज बॉय की भूमिका में हैं जो उसे पाने के लिए लड़ता है जो वो चाहता है। एक लड़का है, जो कॉलेज स्टूडेंट यूनियन लीडर है। एक लड़की है, जो स्टेट लेवल क्रिकेटर है। इन दोनों के बीच प्यार होता है। ‘अर्जुन रेड्डी’ की तरह ये लड़का भी गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है। इस फिल्म में विजय बॉबी का और रश्मिका मंदाना लिली का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dear Comrade - फोटो : amar ujala mumbai
भारत कम्मा के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है। भारत कम्मा इस फिल्म के निर्देशक हैं। बतौर डायरेक्टर ये भारत की पहली फिल्म है। तेलुगू फिल्म डियर कॉमरेड, मलयालम फिल्म सीआईए की ऑफिशियल रीमेक है। ये एक बहुत पॉवरफुल और गंभीर लव स्टोरी है। ये फिल्म एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। 'धर्मा प्रोडक्शन' इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाने जा रहा है। करण जौहर ने इस फिल्म के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं और वो इस फिल्म को हिंदी में बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें