फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे CID के 'दया', असल जिंदगी में जीते हैं ऐसी लाइफ

Fri, 11 Dec 2020 12:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दयानंद शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता दयानंद शेट्टी अपना जन्मदिन 11 दिसंबर को मनाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। दयानंद शेट्टी को असली पहचान छोटे पर्दे के सुपरहिट और चर्चित सीरियल सीआईडी से मिली थी। जन्मदिन के मौके पर हम आपको दयानंद शेट्टी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दयानंद शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
दयानंद शेट्टी का जन्म 11 दिसंबर 1969 को कर्नाटक में हुआ था। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह शानदार स्पोर्ट्समैन थे, लेकिन गंभीर चोट के चलते दयानंद शेट्टी को स्पोर्ट्स को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अभिनय की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म दिलजले से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक गनमैन का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
दयानंद शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
दयानंद शेट्टी को असली पहचान सोनी चैनल के सीरियल सीआईडी से मिली थी। यह सीरियल साल 1998 में शुरू हुआ था। दयानंद शेट्टी का यह पहला टीवी शो था। उन्होंने इस सीरियल के लिए लगातार लंबे समय तक काम किया था। सीरियल में दया का दरवाजा तोड़ने वाला अंदाज आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। सीआईडी सीरियल में दयानंद शेट्टी के अलावा बाकि किरदार भी काफी लोकप्रिय हैं। 

4 of 6
दयानंद शेट्टी - फोटो : file photo
दयानंद शेट्टी सीआईडी सीरियल से करीब दो दशक से जुड़े हुए हैं। उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। दयानंद शेट्टी साधराण जिदंगी जीने के लिए जाने जाते हैं। वह लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन उनके शो और फिल्में लगातार आती रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात की जाए तो दया कर्नाटक के मैसूर शहर से हैं और मुंबई में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दयानंद शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दयानंद शेट्टी को फिल्म सिंघम रिटर्न्स में भी देखा गया था। इसके अलावा वह कई अन्य धारावाहिक जैसे गुटुर गु, कुसुम, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी आदि में भी काम कर चुके हैं। उन्हें अभी तक कुल चार फिल्मों में देखा गया है। दयानंद शेट्टी फिल्म दिलजले के बाद साल 2007 में आई फिल्म जॉनी गद्दार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिल्म रनवे में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दयानंद शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
दयानंद शेट्टी ने साल 2014 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वह अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम रिटर्न्स में नजर आए थे। इस फिल्म में भी दयानंद शेट्टी का किरदार एक पुलिस वाले का ही था। दर्शकों ने अजय देवगन के साथ उनके अभिनय का भी खूब पसंद किया था। फिल्म के अलावा दयानंद शेट्टी रियलिटी शो झलक दिखलाजा और खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

पढ़ें: दिव्या भटनागर की मौत के बाद भाई ने साझा की चैट, जीजा की करतूत से उठाया पर्दा, एक्ट्रेस ने कहा था- 'बेल्ट से मारता है पति'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें