बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर' की दहाड़ जारी है। तीन दिन में ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 100 करोड़ के क्लब में पहुंच गई। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्म ने चौथे दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया।
पढ़ें: 3 दिन में 'टाइगर' इतना दहाड़ा, आमिर को पछाड़ा, कलेक्शन 110 करोड़ के पार
विज्ञापन
2 of 5
tiger zinda hai
'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन यानी क्रिसमस को फिल्म ने लगभग 39 से 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की कुल कमाई 154 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
tiger zinda hai
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़ रुपए और रविवार को 45.53 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। कमाई के मामले में सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी पछाड़ा दिया है। 'दंगल' ने रिलीज के तीसरे दिन 41.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
4 of 5
tiger zinda hai
फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही आंकड़ा 110 करोड़ के पार पहुंच गया है और कमाई कुल मिलाकर 114 करोड़ रही है। अब उम्मीद है फिल्म हफ्ते भर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। फिल्म को क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का फायदा भी मिलता हुआ दिख रहा है।
इससे पहले फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 34.50 करोड़ का कारोबार किया। बात अगर फिल्म की अब तक की कुल कमाई की करें तो इस फिल्म ने 68.25 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।