फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: गोविंदा के साथ 17 फिल्में बना चुके हैं डेविड धवन, इस वजह से अब एक-दूसरे से नहीं करते बात

Wed, 16 Aug 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
डेविड धवन
90 के दशक में गंभीर फिल्मों के बीच कॉमेडी फिल्में बनाकर लोगों को गुदगुदाने वाले डेविड धवन आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुड़वा 2' का पोस्टर भी रिलीज किया है। इस फिल्म में उनके बेटे वरुण धवन नजर आएंगे। दूसरी बार डेविड अपने बेटे को लेकर फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
डेविड धवन
इससे पहले उनकी हर फिल्म के हीरो गोविंदा हुआ करते थे। धवन पिछले 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। डेविड धवन ने अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्में दी हैं। उनकी पहलीकॉमेडी फिल्म 'आंखें' थीं। इस‌ फिल्म में गोविंदा और चंकी पांडे ने काम किया था।

पढ़ें- B'Day Spl: 10 साल छोटी करीना के प्यार में पड़ गए थे सैफ, इस शर्त पर शादी के लिए तैयार हुईं थीं बेबो
विज्ञापन

3 of 8
डेविड धवन
धवन का जन्म अगरतला में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार कानपुर शिफ्ट हो गया था। धवन के पिता UCO बैंक में मैनेजर थे। 12वीं पास करने के बाद धवन ने फैसला किया कि वो एक्टर बनेंगे। इसी सपने के साथ वो मुंबई आ गए।

पढ़ें- 17 बार 'कृष्‍ण' बनकर इस एक्टर ने रचा था इतिहास, 70 की उम्र में 32 साल छोटी लड़की से की थी शादी

4 of 8
डेविड धवन
उन्होंने FTII पुणे से एक्टिंग सीखने लगे। सतीश शाह और सुरेश ओबेरॉय उनके बैचमेट थे। जब धवन उनको एक्टिंग करते हुए देखते थे तो उन्हें लगता था कि वो अच्छे एक्टर नहीं हैं। इसलिए वो एडिटिंग डिपार्टमेंट में शिफ्ट ‌हो गए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
डेविड धवन
कोर्स पूरा करने के बाद धवन ने फिल्म 'आंधियां' डायरेक्ट की। कुछ एक्‍शन फिल्में डायरेक्टर करने के बाद उन्होंने सोचा कि वो कॉमेडी फिल्में ही बनाएंगे। डेविड धवन ने गोविंदा के साथ 17 फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

6 of 8
डेविड धवन
लेकिन अब दोनों के बीच बातचीत भी नहीं होती। गोविंदा ने अपने एक बयान में कहा था‌ कि वो डेविड के साथ कभी काम नहीं करना चाहते। क्योंकि वो बुरे वक्त में मेरे साथ खड़े नहीं रहे। इस वजह से गोविंदा उनसे काफी नाराज हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
डेविड धवन
धवन ने करीब 40 फिल्में डायरेक्ट की हैं। इसके अलावा उन्होंने 'नच बलिए 3' और 'हंस बलिए' को जज भी किया था। धवन ने करुणा चोपड़ा से शादी की थी और उनके दो बेटे वरुण धवन और रोहित धवन हैं।
विज्ञापन

8 of 8
डेविड धवन
डायरेक्टर होते हुए भी उन्होंने अपने बेटे वरुण को लॉन्च नहीं किया। वरुण ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। डेविड ने बेटे को लेकर फिल्म 'मैं तेरा हीरो' बनाई थी। ये फिल्म गोविंदा को समर्पित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें