फिल्म दसवीं
- फोटो : social media
इसके बाद वीडियो में अभिषेक बच्चन स्टेज से कहते हैं, 'एक साल पहले जब हम यहां से निकल रहे थे तब मैंने वादा किया था कि जैसे ही फिल्म तैयार होगी। तब सबसे पहले आपको दिखाई जाएगी।' वीडियो के आखिर में सभी लोग बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'वादा तो वादा होता है। कल रात मैं एक साल पहले किए गए एक वादे को पूरा करने में कामयाब रहा। हमारी फिल्म दसवीं की पहली स्क्रीनिंग आगरा सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों और कैदियों के लिए आयोजित की गई। हमने यहां फिल्म की शूटिंग की। उनकी प्रतिक्रियाएं मेरी यादें हैं, जिन्हें मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा'