फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज, सामने आईं सेलिब्रिटी कपल की तस्वीरें

Sun, 14 Feb 2021 05:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज - फोटो : Instagram
कन्नड़ अभिनेता और लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज ने परिवार और नजदीकी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दोनों की यह शादी बेंगलुरू शहर से बाहर एक रिजॉर्ट में हुई है। शादी के दौरान कृष्णा औ मिलाना दोनों ही ट्रडिशनल ड्रेस में दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 5
डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज - फोटो : Instagram
मालूम हो कि शादी के दिन ही डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज का फिल्म 'लव मॉकटेल 2' से पहला गाना भी रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले कृष्मा और मिलाना की मेंहदी पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई थीं जो हासन में रखी गई थी। कृष्णा और मिलाना की शादी में परिवार और नजदीकी दोस्तों के अलावा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज - फोटो : फाइल
बताया जा रहा है कि शादी में शिवराज कुमार, रविचंद्रन, यश, पुनीत राजकुमार, निखिल कुमारस्वामी, तमन्ना भाटिया, किच्चा सुदीप और दर्शन जैसे सितारों को बुलाया गया था। 
 

4 of 5
डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज - फोटो : Instagram
बीते बुधवार यानी 10 फरवरी को कृष्णा और मिलाना की मेहंदी की रस्म हुई।  सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई। मेहंदी सेरेमनी में इस खूबसूरत कपल ने क्रीम कलर की डिजाइनर ड्रेस पहनी। कृष्णा जहां लाइट कलर की शेरवानी में दिखे तो वहीं मिलाना ने इसी कलर से मैच करता हुआ स्लीवलेस टॉप और लहंगा कैरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज - फोटो : Instagram
बता दें कि कृष्णा अपनी आगामी फिल्म लव मॉकटेल 2 का पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आज पहला गाना रिलीज करके अपनी शादी को और भी खास बनाने का फैसला किया। इसमें कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें