फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमताज के प्यार में पड़ दारा सिंह ने उठाया था ये कदम, B ग्रेड फिल्म के लिए लेते थे 4 लाख रुपए

Sun, 20 Aug 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 12
दारा सिंह
दारा सिंह देश ही नहीं दुनिया भर में फेमस थे। एक बेहतरीन एक्टर के साथ वो प्रोफेशनल रेसलर और पॉलिटीशियन भी थे। साल 2012 में 83 साल की उम्र में दारा सिंह का निधन हो गया था। लेकिन फिल्मों में एक से बढ़कर एक रोल करने वाले दारा‌ ‌सिंह आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
दारा सिंह
दारा सिंह ने 1952 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दारा सिंह हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करते थे। एक्टर के साथ वो डायरेक्टर और राइटर भी रहे। साथ ही उन्होंने टीवी पर भी काम किया। दारा सिंह को सबसे पहले पहचान फिल्म 'बजरंगी' में हनुमान को किरदार निभाने से मिली। 

पढ़ें- सनी लियोन को देखने के लिए पागल हुए फैंस, पोस्टर फाड़कर खींचने लगे फोटो
विज्ञापन

3 of 12
दारा सिंह
रामानंद सागर की रामायण में भी दारा सिंह हनुमान बने थे। हनुमान का किरदार निभाकर दारा सिंह रातों-रात स्टार बन गए थे। दारा सिंह का जन्म अमृतासर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें पहलवानी करने का शौक था। 1947 में दारा सिंह रेस्लिंग की ट्रेनिंग लेने सिंगापुर चले गए।

पढ़ें- श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी की बैकलेस ड्रेस देख खुले रह गए लोगों के मुंह
 

4 of 12
दारा सिंह
यहां जाकर उन्होंने रेस्लर हरमन सिंह से ट्रेनिंग ली। 18 साल का होने पर दारा सिंह ही हाइट 6 फीट 2 इंच थी और उनका वजन 127 किलो था। दारा सिंह को देखकर हर कोई उनकी पर्सनालिटी से इंप्रेस हो जाता था। 1954 में दारा सिंह ने 'रुस्तम-ए-हिंद' रेस्लिंग की।

पढ़ें- तो इस वजह से रिया सेन को अचानक करनी पड़ी शादी!
विज्ञापन

5 of 12
दारा सिंह
इसमें उन्होंने रेस्लर टाइगर जोगिंदर सिंह को हराकर महाराजा हरि सिंह से सिल्वर मेडल लिया था। इसके बाद उन्होंने कॉमन वेल्‍थ और वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप भी जीती। 1983 में दारा सिंह ने रेस्लिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन उनका फिल्मी करियर 1952 से शुरू हो गया था।

पढ़ें- पॉपुलैरिटी में अमिताभ-शाहरुख भी रह गए पीछे, सनी लियोन की फोटो खींचने के लिए पोस्टर फाड़कर घुसे फैंस
विज्ञापन

6 of 12
दारा सिंह
दारा सिंह की पहली फिल्म 'संगदिल' थी। कई फिल्मों में दारा एक एक्‍शन हीरो के तौर पर नजर आए। दारा सिंह ने मुमताज के साथ करीब 16 फिल्‍मों में साथ काम किया। दारा ने कई B ग्रेड फिल्‍में कीं। दारा B ग्रेड फिल्मों के हाईएस्ट पेड एक्टर थे। वो एक फिल्म के 4 लाख रुपए लेते थे।
विज्ञापन

7 of 12
दारा सिंह
दारा सिंह मुमताज के दीवाने थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे मुमताज का करियर ऊंचाइयों को छूने लगा दोनों की मुलाकातें कम हो गईं। एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था, 'बॉलीवुड ने मुमताज को मुझसे छीन लिया था।'

8 of 12
दारा सिंह
जब दारा सिंह ने टीवी पर काम शुरू किया तो उन्हें वहां भी सफलता मिली। हनुमान के तौर पर वो घर-घर में पूजे जाने लगे। दारा सिंह की आखिरी फिल्म 'जब वी मेट' थी। दारा सिंह ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'मैं मां पंजाब दी' में भी काम किया था।

9 of 12
दारा सिंह
दारा सिंह ने कुछ फिल्में भी डायरेक्ट कीं। दारा सिंह 'दारा स्टूडियो' के ओनर भी थे। दारा सिंह ने 1998 में बीजेपी ज्वॉयन की थी। वो पहले स्पोर्ट्समैन थे जो राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किए गए थे। वो जाट महासभा के प्रेसिडेंट भी रहे।

10 of 12
दारा सिंह
दारा सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी बचनो कौर से 14 साल की उम्र में हो गई थी। उस समय बचनो दारा सिंह से एक साल बड़ी थीं। जब दारा सिंह 16 के हुए तो उनके एक बेटा भी हो गया था। 

11 of 12
दारा सिंह
बच्चे के जन्म के 6 महीने बाद ही बचनो कौर उसे छोड़कर चली गईं और फिर कभी वापस नहीं आई। इसके बाद दारा सिंह ने 1961 में सुरजीत कौर से शादी की। उस समय दारा सिंह वॉचमैन की नौकरी किया करते थे। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। जिनमें विंदु दारा सिंह एक हैं। 
विज्ञापन

12 of 12
दारा सिंह
विंदु ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। वो खुद को ठीक करने के लिए कोई भी दवाई खा लेते थे। वो ना ही लेट पाते थे ना ही चल पाते थे। उनकी नसों ने काम करना बंद कर दिया था। 12 जुलाई को हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज की वजह से उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें