फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में लगने लगी थी दारा सिंह की फोटो, लोग करने लगे थे 'हनुमान जी' मानकर पूजा

Tue, 19 Nov 2019 12:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dara singh as hanuman - फोटो : social media
रामायण पर कई सीटी सीरियल बने लेकिन रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा जो शायद कई दशकों तक लोग भूल नहीं पाएंगे। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रामानंद सागर को खासतौर से 'रामायण' के लिए जाना जाता है। इस सीरियल का हर किरदार अपने आप में खास था। बात चाहे राम बने अरुण गोविल की हो या फिर रामभक्त हनुमान बने दारा सिंह की।
विज्ञापन

2 of 5
Dara Singh
19 नवंबर 1928 को जन्मे अभिनेता और पहलवान दारा सिंह का 84 साल की उम्र में मुंबई में 12 जुलाई को निधन हो गया था। मजबूत कद-काठी के दारा सिंह को बचपन से ही कुश्ती का शौक था और आगे चलकर इसमें खूब नाम कमाया। वह विश्व चैंपियन भी बने।
विज्ञापन

3 of 5
Dara Singh
इसी कुश्ती की बदौलत उन्हें बॉलीवुड में कई फिल्में ऑफर हुईं। 50 के दशक में दारा सिंह फिल्मों में भी काम करने लगे। उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आई जब वी मेट थी। फिल्म 'जग्गा' के लिए भारत सरकार से उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया था।

4 of 5
Dara singh as hanuman - फोटो : Twitter
उन्होंने टेलीवीजन सीरियलों में भी काम किया। दारा सिंह ने हिट धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था। इस शो से वो इतने पॉपुलर हुए कि लोग उन्हें हनुमान मानकर पूजने लगे। रामानंद सागर ने फोन कर दारा सिंह को हनुमान के रोल के लिए चुना था। उस वक्त दारा सिंह की उम्र 60 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dara Singh
इस शो को करने के बाद ऐसा भी वक्त आया जब उनके हनुमान के रूप में फोटोग्राफ मंदिरों में लगने लगे। मंदिरों में उनकी मूर्ति लगने लगी थी। इस रोल के लिए दारा सिंह को मोटी रकम बतौर फीस भी दी गई थी। बता दें दारा सिंह ने 100 से ज्यादा हिंदी-पंजाबी फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें