फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन फिल्मों ने चीन में किया था 'दंगल', ताबड़तोड़ कलेक्शन से बनाए थे नए रिकॉर्ड

Sat, 20 Jun 2020 11:09 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दंगल और अंधाधुन - फोटो : सोशल मीडिया
गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में हिंसक झड़प देखने को मिली थी। दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव का माहौल चल रहा है। जिसके बाद देश के कई हिस्सों में लोग चीन के सामान का विरोध कर रहे हैं। बीते कुछ सालों पर नजर डालें तो बॉलीवुड के लिए चीन एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है। ऐसी कई फिल्में रहीं जिन्होंने चीन में शानदार कमाई की और नए रिकॉर्ड बनाएं। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं जो चीन में रिलीज हुईं और वहां दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया।
विज्ञापन

2 of 7
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके (2014)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 130 करोड़ रुपये 
आमिर खान की इस फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड भारत में तो बनाया ही, साथ ही दुनियाभर में ये फिल्म पसंद की गई। यह फिल्म एक एलियन की कहानी है जो धरती पर भटक जाता है। फिल्म ने चीन में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया। इस तरह इसने बॉलीवुड के लिए चीन के दरवाजे भी खोल दिए। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी थे।
विज्ञापन

3 of 7
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया
दंगल (2016)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 1400 करोड़ रुपये
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म दंगल पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी से प्रेरित थी। आमिर खान ने इसमें मुख्य किरदार निभाया था। एक पिता के अधूरे सपने को उसकी बेटियों द्वारा पूरे किए जाने की इस कहानी को भारतीय दर्शकों ने तो पसंद किया ही, साथ ही फिल्म ने चीन में भी ताबड़तोड़ कमाई की। दंगल ने चीन में किसी विदेशी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है।

4 of 7
हिचकी - फोटो : सोशल मीडिया
हिचकी (2018)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 153.13 करोड़ रुपये
यशराज बैनर की इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द गिर्द घूमती है जिसे टूरेट सिंड्रोम नामक बीमारी है। वह एक टीचर बनना चाहती है। इस बीमारी में किसी भी इंसान को हर समय हिचकियां आती रहती हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन

5 of 7
बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंगी भाईजान (2015)
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 311.45 करोड़ रुपये
कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में रिलीज के तीन साल बाद 2018 में चीन में रिलीज हुई थी। इसके बावजूद फिल्म ने वहां 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की कहानी एक गूंगी बच्ची के इर्द गिर्द थी, जो गलती से भारत आ जाती है और वापस अपने घर पाकिस्तान जाना चाहती है । बजरंगी भाईजान उसे वापस पाकिस्तान छोड़कर आता है। इन दोनों किरदारों की इस कहानी को सभी ने खूब पसंद किया।  
विज्ञापन

6 of 7
अंधाधुन - फोटो : सोशल मीडिया
अंधाधुन (2018)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 335 करोड़ रुपये 
श्रीराम राघवन की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में आयुष्मान एक पियानो प्लेयर बने हैं जो अंधे होने का नाटक करता है। फिल्म की कहानी हर पल मोड़ लेती है। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म ने हर जगह अपना झंडा गाड़ा। फिल्म ने चीन में 335 करोड़ से ज्यादा जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
सीक्रेट सुपरस्टार (2017)
चीनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 800 करोड़ रुपये
आमिर खान के प्रोडक्शन की इस ने चीन में धमाल मचा दिया। फिल्म में एक महत्वाकांक्षी लड़की इंसिया की कहानी है जो एक सिंगर बनना चाहती है। इस फिल्म की चीन में हुई कमाई ने हिंदी सिनेमा में सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जायरा वसीम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

शिल्पा शेट्टी ने मां के जन्मदिन पर पोस्ट की तस्वीर, लिखा- 'आज जो कुछ भी हूं आपकी वजह से'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें