बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और POSCO अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि अगर आरोपी पैसेंजर दोषी पाया जाता है तो उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा।
Zaira Ji should do two things- firstly register an FIR & secondly, she should cooperate with airline & they could put the passenger on no-fly list if found guilty. We condemn this incident: Jayant Sinha, MoS, Civil Aviation Ministry on #ZairaWasim's allegations of molestation pic.twitter.com/xfqBchgyGO— ANI (@ANI) December 10, 2017
विस्तारा ने दी ये सफाई
मामले में अपनी सफाई पेश करते हुए एयरलाइन्स कंपनी विस्तारा ने कहा कि मामले में जायरा का पूरा सहयोग किया जाएगा। विवाद बढ़ता देख कंपनी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में पूरी जांच की जाएगी। कंपनी ने कहा, 'हम इस तरह के मामलों में हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं।'
Official Statement: Update #2 pic.twitter.com/9VQOjzGTOK
— Vistara (@airvistara) December 10, 2017
सीएम महबूबा मुफ्ती ने की निंदा
जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली जायरा वसीम के साथ घटी इस घटना की निंदा करते हुए सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की जाएगी
Any harassment/crime against women shld be dealt with swiftly & effectively. As a mother of 2 daughters I am appalled at what happened with @zairawasimz. Hope the relevant authorities take strict action @airvistara @Ashok_Gajapathi @jayantsinha
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) December 10, 2017
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
इससे पहले मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि वह एयर विस्तारा एयरलाइंस को चिट्ठी लिखेंगी। साथ ही इस पूरे मामले में महाराष्ट्र डीजीपी को कार्रवाई करने के लिए कहेंगी। उन्होंने बताया कि जायरा से भी वो खुद ही बात करेंगी। वहीं दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति जयहिंद ने कहा कि आज ही एक नोटिस एयर विस्तारा एयरलाइंस को जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
Sending notice to @airvistara for not helping #ZairaWasim and not getting the man arrested after landing. Why till now they have not named this man till now?
— rekha sharma (@sharmarekha) December 10, 2017
क्या है मामला?
गौरतलब है कि फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फ्लाइट में छेड़खानी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर जायरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए सब बता रही हैं। खबरों के मुताबिक, जायरा के साथ यह बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई। जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था।
जायरा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, 'मेरी सीट पर हाथ रखने की जगह पर पीछे बैठे शख्स ने अपना पैर रखा हुआ था और पैर से मेरे कंधे और गर्दन के साथ छेड़छाड़ करता रहा। जब मैंने विरोध किया तो उसने एयर टर्ब्यूलेंस का बहाना बनाया, लेकिन कुछ देर बाद जब फिर से वही हरकत जारी रही तब मुझे यकीन हो गया कि ये जानबूझकर किया जा रहा है। मैं इस पूरे घटना का वीडियो बनाना चाहती थी लेकिन लाइट कम होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।'
Somebody misbehaved with her in the flight 😤 Strict actions must be taken on this incident 😡 OMG she is Crying 😢 We are with you @zairawasim_ .#share . . . . . . . #repost #flightattendant #misbehaving #terrible #actions #kashmir #india #indian #fools #live #zaira #zairawasim #bolllywood #video #viral #follow4follow #like4like #airport #fans
A post shared by zaira wasim (@zaira_wasimworld) on Dec 9, 2017 at 2:24pm PST
जायरा ने एक फोटो क्लिक की है जिसमें शख्स का पैर दिख रहा है। जायरा ने बताया है कि वह विस्तारा एयरलाइंस से सफर कर रही थीं और शिकायत करने के बावजूद क्रू मेंबर ने उनकी कोई मदद नहीं की। जायरा ने लिखा है कि शख्स उनके पीछे बैठकर अपने पैरों को उनकी गर्दन और पीठ पर लगा रहा था। जायरा ने जो वीडियो पोस्ट किया वह उन्होंने मुंबई पहुंचकर बनाया है।