फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार डांस रियलिटी शो में पहुंचा आर्मी का जवान, परफॉर्मेंस देख जज भी हुए नतमस्तक

Sun, 17 Nov 2019 10:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
डांस प्लस 5 - फोटो : सोशल मीडिया
'डांस प्लस' का सीजन 5 शुरू हो चुका है। ऐसे में कंटेस्टेंट अपनी डांस स्टाइल से जजों को प्रभावित कर रहे हैं। अभी शो में ऑडिशन हो रहा हैं जहां देशभर से पहुंचे कंटेस्टेंट अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसके जज्बे को देख जजों ने सलाम किया।
विज्ञापन

2 of 5
डांस प्लस 5 - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। शो में पहली बार आर्मी का कोई जवान इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। इस जवान का नाम भीम बहादुर छेत्री है। भीम ने 'केसरी' फिल्म का गाना 'तेरी मिट्टी' पर डांस किया। उनका डांस देख जज धर्मेश कहते हैं कि 'सबसे पहले तो आपको हम सबकी तरफ से सैल्यूट है।'
विज्ञापन

3 of 5
dance plus - फोटो : social media
भीम जज राघव से निवेदन करते हैं कि वो उनके रेजिमेंट के जवानों के लिए डांस करें जिससे उनका हौसला अफजाई हो। जिसके बाद राघव स्टेज पर पहुंचते हैं और 'सरफरोशी की तमन्ना' पर डांस करते हैं। राघव स्टेज पर ही भीम को सलाम करते हैं।

4 of 5
डांस प्लस 5 - फोटो : सोशल मीडिया
भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में यूजर्स उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। अभी तक वीडियो को लगभग 50 हजार लोगों ने देख लिया है। आर्मी जवान की उम्र 25 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस प्लस 5 - फोटो : सोशल मीडिया
भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। बता दें कि इस शो में राघव और धर्मेश के अलावा रेमो डिसूजा सुपर जज के रोल में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें