फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punit Pathak: DID में प्रतिभागी बनकर की थी एंट्री, डांस शो के जज से अभिनेता बनने तक ऐसा रहा पुनीत पाठक का सफर

Tue, 01 Nov 2022 07:32 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुनीत पाठक - फोटो : insta

टीवी से लेकर फिल्मों की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके पुनीत पाठक 1 नवंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। टीवी के पॉपुलर डांस शो 'डांस इंडिया डांस' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पुनीत पाठक आज जाने-माने कोरियोग्राफर हैं, वहीं वह फिल्मों में भी अपना दम दिखा चुके हैं। अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर मुकाम हासिल करने वाले पुनीत पाठक के जन्मदिन पर जानते हैं, डांस से लेकर फिल्मी दुनिया में कैसा रहा उनका सफर और निजी जिदंगी की कुछ खास बातें।

विज्ञापन

2 of 5
पुनीत पाठक - फोटो : insta
पुनीत पाठक मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। उनका जन्म और परवरिश मुंबई के महाराष्ट्र में हुई है। उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल से पूरी की और आगे की पढ़ाई सेंड जेवियर्स कॉलेज मुंबई से वाणिज्य में की है। जानकारी के मुताबिक, पुनीत पाठक के पिता नहीं चाहते थे कि वह डांस की दुनिया में जाएं। दरअसल वह चाहते थे कि पुनीत अपनी कंपनी 'पुनीत यार्न एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड' को आगे बढ़ाएं। इसलिए उनके छोटे भाई ने डांसर बनने का सपना छोड़कर व्यवसाय संभाला ताकि पुनीत अपना सपना पूरा कर सकें।
विज्ञापन

3 of 5
पुनीत पाठक - फोटो : insta
पुनीत पाठक ने अपनी शुरुआत 'डांस इंडिया डांस' रियलिटी शो में बतौर प्रतिभागी के रूप में की थी। इस शो में वह जीत तो हासिल नहीं कर सके लेकिन सेंकेड रनरअप रहे। इसके बाद उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' के प्रतिभागियों को जज किया। इसके अलावा पुनीत ने झलक दिखला जा शो में कोरियोग्राफर के रूप में भी काम किया और इस तरह से एक प्रतिभागी से पुनीत, उसी शो के जज बने साथ ही उनके कोरियोग्राफर बनने की तरफ भी कदम बढ़े। पुनीत ने इश्क ने, तेरा क्या होगा, भुला दूंगा जैसे म्यूजिक वीडियोज का निर्देशन भी किया है। अब भी पुनीत कई डांस शोज की जज करते दिखाई देते हैं।

4 of 5
पुनीत पाठक - फोटो : insta
पुनीत पाठक ने न सिर्फ रियलिटी शोज को जज किया बल्कि टीवी की जाने-माने शो 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता भी रहे। इसके साथ उन्होंने फिल्मीं दुनिया में भी नाम कमाया। पुनीत पाठक ने प्रभु देवा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में चंदू की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। वहीं वह 'एबीसीड 2',' स्ट्रीट डांसर 3' और नवाबजादे जैसी फिल्मों में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुनीत पाठक - फोटो : instagram/desiclassybrides
बात करें निजी जिंदगी की तो पुनीत पाठक ने साल 2020 के अगस्त महीने में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड रहीं, निधि मूनी संग सगाई करके फैंस को सरप्राइज दिया था और दोनों दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी में करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें