दानानीर मोबीन
- फोटो : Instagram
दरअसल पाकिस्तान में वेस्टर्न कल्चर की डींग हांकने वालों को बर्गर कहा जाता है। ये वीडियो उन्हीं लोगों पर तंज करते हुए बनाया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'उत्तरी इलाकों में जाने के बाद बर्गर्सः ये हमारी पॉवरी हो रही है'। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद दानानीर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव भी किया था। उन्होंने बताया कि उनके पॉवरी वाले वीडियो को जो प्रतिक्रिया मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। इस वीडियो के वायरल होने के चलते दानानीर के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 32 हजार फॉलोवर्स हो गए हैं।