फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाजीगर' का ये एक्टर शराब पीकर चला रहा था कार, ऑटो को मारी टक्कर तो पुलिस ने किया अरेस्ट

Tue, 25 Sep 2018 11:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dalip tahil
'बाजीगर', 'राजा', 'इश्क' और 'सोल्जर' जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर दलीप ताहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । खबर है कि दलीप सोमवार रात को शराब पीकर कार चला रहे थे । शराब के नशे में उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी ।
विज्ञापन

2 of 5
dalip tahil
द हिंदू की खबर के मुताबिक, यह घटना रात 9 बजे की है । खार में रहने वाली जेनिता गांधी (21) अपने दोस्त गौरव चुघ (22) के साथ ऑटो से घर जा रही थीं । तभी दलीप की कार ऑटो से जा टकराई । इस हादसे से जेनिता की गर्दन और पीठ पर गहरी चोट आई है ।
विज्ञापन

3 of 5
dalip tahil
हादसे के बाद गौरव ऑटो से बाहर आए और उन्होंने देखा कि कार सांताक्रूज की तरफ जा रही है । दलीप ने भागने की कोशिश की लेकिन गणेश महोत्सव की वजह से सड़क पर भीड़ थी इसलिए वो अपनी कार को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा पाए ।

4 of 5
dalip tahil
जेनिता ने बताया, 'हमने कार का नंबर नोट कर लिया । दलीप ताहिल हमसे बहस करने लगे । तब गौरव ने पुलिस को बुलाया । खार पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और सभी को साथ ले गई ।' यहां दलीप, जेनिता और गौरव से पूछताछ की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dalip tahil
खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय ने कहा, 'दलीप को अरेस्ट कर लिया गया था लेकिन बाद में उनको बेल मिल गई । दलीप ताहिल ने ब्लड टेस्ट के लिए मना कर दिया था। उनको देखने से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने शराब पी रखी है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें