फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते दिनों को याद कर फूट-फूट कर रोईं डेजी शाह, एक्टर बनने से पहले करती थीं डांस

Mon, 01 Feb 2021 12:43 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डेजी का करियर स्ट्रगल - फोटो : Social media
डेजी शाह अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। लेकिन आपको बता दें कि 'जय हो' अभिनेत्री एक्टर बनने से पहले एक डांसर थीं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात की और भावुक हो गईं।
विज्ञापन

2 of 6
डेजी का करियर स्ट्रगल - फोटो : Social media
बहुत सारे लोग शायद ये नहीं जानते होंगे कि डेजी शाह रुआती दौर में एक डांसर थीं और शबीना खान ने उनके टैलेंट को पहचाना था। डेजी ने
कोरियोग्राफर शबीना खान से डांसिंग की ट्रेनिंग ली और सालों तक उनके अंडर काम भी किया। इसके बाद डेजी शबीना की असिस्टेंट बन कार्यक्रमों में जाने लगीं और अपनी कला को निखारा। डेजी ने रिवील किया कि वह आज जो कुछ भी हैं वो शबीना खान की वजह से हैं। वह शबीना के काफी क्लोज भी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डेजी का करियर स्ट्रगल - फोटो : Social media
शबीना खान के बारे में बात करते हुए डेजी शाह ने बताया कि शबीना और मैं कभी पीछे मुड़कर सोचते हैं तो बड़ा अलग अनुभव होता है। मैं कहना चाहती हूं कि अगर आज डांस के बारे में कुछ भी जानती हूं तो सब उन्हीं की वजह से। इसलिए आज मैं जो कुछ भी उनके कारण हूं। इस बारे में बात करते ही डेजी शाह काफी इमोशनल हो गईं।

4 of 6
डेजी का करियर स्ट्रगल - फोटो : Social media
डेजी ने यह भी कहा कि बॉस बेहद अलग लीग के होते हैं। असली गुरू वही होता है जो अपने असिस्टेंट को तपाकर ट्रेनिंग दे। शबीना उन्हीं में से एक हैं। मेरी और शबीना कहानी भी मिलती जुलती है। वह अपने परिवार का मजबूत स्तंभ है। मैं समझती हूं कि ये भी कारण है कि हम दोनों एक दूसरे से बेहतर कनेक्ट कर पाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
डेजी का करियर स्ट्रगल - फोटो : Social media
डेजी शाह ने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत सारे टैलेंट लोग आते हैं। लेकिन उन्हें हेल्पिंग हैंड की जरूरत है। मेरे लिए शबीना आगे आईं और मदद का हाथ बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेजी ने यह भी कहा कि बॉस हमेशा डिफरेंट लीग के होते हैं। असिस्टेंस का असली गुरू वही होता है जो उन्हें तपा कर प्रशिक्षित करे। शबीना उन्हीं में से थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें