फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: 'रामरतन' के लिए जमकर नाचे डेजी शाह और ऋषि भूटानी

Tue, 13 Jun 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
'रामरतन' फिल्म
"सब स्टार मूवीज" की प्रथम फिल्म "रामरतन" की आखिरी दिन की शूटिंग अँधेरी के 'एस जे स्टूडियो' में संपन्न हुई, जहाँ एक खूबसूरत सेट पर नृत्य निर्देशक मुदस्सर के निर्देशन में फिल्म की लीड जोड़ी डेजी शाह और ऋषि भूटानी पर २०० डांसरो के साथ एक बेहद रोमांचक गीत फिल्माया गया।

फिल्म के निर्देशक गोविन्द सकारिया ने बताया की इस गीत के दौरान ही नायक नायिका की पहली मुलाकात होती है, उन्होंने कहा की यह फिल्म एक कॉमेडी, थ्रिलर से भरपूर फॅमिली ड्रामा है। नवजवान कोरिओग्राफर मुदस्सर ने बताया की संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी ने इस गीत में गुजराती लोक गीत का तड़का लगाया है, जिस वजह से यह गीत दर्शको को थिरकने पर मजबूर कर देगा, डेजी शाह तो स्वयं एक बेहतरीन डांसर है, पर उन्ही ऋषि पर शक था को कहीं वो परफेक्ट शॉट न दे सके, परन्तु ऋषि ने कड़ी मेहनत से डेज़ी का भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन

2 of 5
'रामरतन' फिल्म
अभिनेत्री डेजी शाह ने बताया की स्वयं गुजराती होने के कारण उन्हें गुजरती लोक संगीत से बेहद लगाव है, सो उन्हें इस के फिल्मांकन के दौरान कोई दिक्कत नहीं आयी, साथ ही उन्होंने नायक ऋषि भूटानी की भी तारीफ की, ऋषि भी फिल्मांकन के दौरान एकदम सहज नजर आये, जबकि कुछ ही महीनो पहले उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
'रामरतन' फिल्म
निर्माता संजय पटेल, आश्विन पटेल और भरत डोडिया फिल्म के समाप्ति पर काफी प्रसन्न थे व फिल्म के निर्देशक गोविन्द सकारिया के निर्देशन शैली से बेहद प्रभावित थे।

निर्देशक गोविन्द सकारिया ने १५ सुपर हिट गुजराती फिल्में देने के बाद हिंदी में बॉलीवुड के लिए "रामरतन" बनाई है, जिसका फर्स्ट लुक जुलाई २०१७ को प्रस्तुत होगा, व यह फिल्म अगस्त २०१७ में रिलीज़ होगा।

4 of 5
'रामरतन' फिल्म
फिल्म "रामरतन" का निर्माण "सब स्टार मूवीज़" के बैनर तले हुआ है, निर्देशक गोविन्द सकारिया, निर्माता संजय पटेल, आश्विन पटेल व भरत डोडिया हैं, सह-निर्माता कौशिक पटेल व पंकज डोडिया, कथा पटकथा प्रफुल पारेख, संवाद अनवर शाह, संगीत बप्पी लाहिड़ी, कैमरा अरविन्द सिंह पूवर, नृत्य संयोजन लॉलीपॉप, मुदस्सर और शबीना खान, संपादक अशोक रुमाडे व आर्ट प्रदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'रामरतन' फिल्म
फिल्म के कलाकार डेजी शाह, ऋषि भूटानी, महेश ठाकुर, सुधा चंद्रन, राजपाल यादव, सुमित वत्स, प्रशांत राजपूत, कंगना शर्मा और सतीश कौशिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें