फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किसने दीपिका पादुकोण की ड्रेस को बताया सबसे घटिया

Mon, 07 Nov 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में यूरोप म्‍यूजिक अवॉर्ड के ईवेंट में शिरकत की। दीपिका पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें एम टीवी  EMAs अवॉर्ड्स में इनवाइट किया गया है। इस इंटरनेशनल फंक्‍शन के रेड कारपेट पर वॉक कर दीपिका बेहद खुश दिखाई दीं। यहां उन्हें अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका भी मिला।
विज्ञापन

इस न्यूजपेपर ने दीपिका पादुकोण की ड्रेस को कहा सबसे घटिया

2 of 5
वहीं लंदन के अखबार डेली मेल ने दीपिका की ड्रेस को सबसे घटिया बताया है। आपको बता दें कि ये वही अखबार है जिसने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट से निकल रही दीपिका को पहचानने से इनकार कर दिया था। डेली मेल ने दीपिका की ड्रेस को बॉलीवुड ब्लंडर करार दिया है।
विज्ञापन

इस न्यूजपेपर ने दीपिका पादुकोण की ड्रेस को कहा सबसे घटिया

3 of 5
दूसरी ओर दीपिका ने डेलीमेल की खबर को अवॉयड करते हुए अंग्रेजी अखबार डीएनए को इंटर‌व्‍यू दिया। उन्होंने कहा कि इस ईवेंट को अटेंड करने के दौरान वो बहुत ही एक्साइटेड थीं। जब उन्हें इस ईवेंट के लिए बुलाया गया तो वो हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि वो एम टीवी ईएमए अवॉर्ड देखते हुए ही बड़ी हुई हैं।

इस न्यूजपेपर ने दीपिका पादुकोण की ड्रेस को कहा सबसे घटिया

4 of 5
दीपिका ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी ग्लोबल अवार्ड फंक्शन में अवार्ड प्रजेंट करने का मौका मिलेगा। अवॉर्ड फंक्‍शन में सभी दीपिका के लुक की तारीफ कर रहे थे लेकिन डेली मेल को दीपिका का ड्रेसिंग स्टाइल पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस न्यूजपेपर ने दीपिका पादुकोण की ड्रेस को कहा सबसे घटिया

5 of 5
डेलीमेल का कहना है कि दीपिका का ड्रेसिंग स्टाइल बॉलीवुड ब्लंडर है। उन्होंने ग्रीन कलर की लॉन्ग स्कर्ट पहन रखी थी जिसमें साइड से लॉन्ग कट था। साथ ही उन्होंने एक ब्‍लैक कलर का टॉप पहना था जिसके साथ ब्लैक जैकेट भी थी। दीपिका ने हरे रंग की लॉन्ग ईयरिंग भी पहने हुए थे।                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें