बताया जाता है कि डेली वेजेज पर काम करने वाले शिफ्ट वर्कर्स सलमान खान के साथ काम करने को लेकर काफी खुश होते हैं। जब इसके पीछे वजहों के बारे में पूछा गया तो सूत्र ने बताया, 'डेली वेज वर्कर्स की बाकी फिल्मों की तुलना में सलमान खान की फिल्म से डबल कमाई होती है। डेली वेजेज वर्कर्स की 8 घंटे की शिफ्ट होती है और जब भाई 4-5 घंटे लेट से पहुंचते हैं तो शूटिंग आगे बढ़ जाती है। इस वजह से वर्कर्स को जितना मिलना चाहिए उससे कहीं अधिक फायदा मिलता है।'
हालांकि, सलमान खान की लेट एंट्री का मतलब मेकर्स के लिए नुकसान है, लेकिन मीडिया से बातचीत में बताया गया कि प्रड्यूसर्स सलमान खान की फिल्म से जो प्रॉफिट कमाता है वो शिफ्ट में डेली वेजेज वर्कर्स की कमाई से कहीं अधिक होता है। सूत्र ने ये भी बताया, 'भाई चाहते हैं कि उनके आसपास के लोगों की लाइफ बेहतर रहे। इनफैक्ट बहुत सारे लोग उनके आसपास ऐसे हैं जो लंबे समय तक उनसे जुड़े रहते हैं क्योंकि वो हर किसी के साथ ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे वो लाइफ का हिस्सा हों।'