इससे पहले अगस्त में राहुल रवैल अध्यक्ष फीचर फिल्म श्रेणी ने पुरस्कारों की घोषणा की थी। इसमें सर्वश्रेष्ट फिल्म का अवार्ड गुजराती फिल्म हेलारो को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन के लिए हिंदी फिल्म 'पैडमैन', सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए श्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार दिया जाएगा। आयुष्मान खुराना को 'अंधाधुन' और विक्की कौशल को 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ कलाकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इसी क्रम में कीर्ती सुरेश को तेलगु फिल्म महानती में अपने प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा